पहाड़ी कोरवा के चौपाल में विधायक ने समस्या पर किया संवाद

पहाड़ी कोरवा के चौपाल में विधायक ने समस्या पर किया संवाद

samacharvani.com
0

 


अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

आज शंकरगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत खरकोना में विशेष पिछड़ी जनजाति "पहाड़ी कोरवा"  के साथ बैठक में  सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं "सदस्यता अभियान" के प्रदेश संयोजक श्री अनुराग सिंह देव  के साथ सदस्यता अभियान में सम्मिलित होकर पहाड़ी कोरवा समुदाय के साथ चौपाल में उनके समस्या पर संवाद किया ।

सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा ने आज खरकोना की बैठक में ग्रामवासियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी एवं तत्काल समस्याओं को निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया । कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष अमिताभ प्रताप सिंह देव , मुकेश कश्यप, राजनाथ, अभय पैकरा , सरपंच खरकोना सहित ग्रामवासी शामिल हुए।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)