भाजपा की जीत पर मना जश्न

भाजपा की जीत पर मना जश्न

samacharvani.com
0

 



राजपुर (बलरामपुर) 

समाचारवाणी 

आज हरियाणा प्रदेश में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर भाजपा मण्डल राजपुर में बलरामपुर जिलाध्यक्ष  ओमप्रकाश जायसवाल के उपस्थिति में आतिशबाजी एवम नगाड़ा के साथ सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा जीत का जश्न मनाया गया। आपस में मिठाई बाँटकर सबने एक दूसरे को बधाई दी।

राजपुर विश्राम गृह में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता ने नारेबाजी कर भाजपा की जीत पर ख़ुशी का इज़हार किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, जिला महामंत्री संजय सिंह, मण्डल अध्यक्ष अनिल दुबे, वरिष्ठ नेता प्रवीण अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, जयगोपाल अग्रवाल, प्रदीप जायसवाल, राजन त्रिपाठी, बदरू गुप्ता, संतोष तिवारी,शुभम सोनी,राजेंद्र सिंह, सहदेव राम,योगेश गुप्ता, राजेश यादव,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)