रामानुजगंज डकैती के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और सोना चांदी बरामद

रामानुजगंज डकैती के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और सोना चांदी बरामद

samacharvani.com
0

 



 अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर के राजेश ज्वेलर्स में 11 सितम्बर को हुई 2 करोड़ 92 लाख की डकैती के मामले में पुलिस ने फरार दो आरोपियों रोहित और राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 354 ग्राम सोना और 1 किलो 58 ग्राम चांदी बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक देशी कट्टा समेत 5 जिंदा कारतूस और 10 हजार रुपये नगद जप्त किया है।

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। अंततः, औरंगाबाद (बिहार) से राधेश्याम पासवान उर्फ श्याम और रोहित सिंह उर्फ कलुवा को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 1.354 किलोग्राम सोना, 1.058 किलोग्राम चाँदी, एक देशी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए है।

इस सफल कार्रवाई में सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री  अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकश्री  शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय और रामानुजगंज के एसडीओपी याक़ूब मेमन के साथ थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी और पूरी पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
 बलरामपुर एस पी के नेतृत्व में पुलिस की इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और इस अंतरराज्यीय गिरोह की धर-पकड़ से लूट के कई अन्य मामलों का खुलासा होने की संभावना है।


समाचारवाणी न्यूज़ 







एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)