ईश्वर के प्रति हमारी आस्था वा विश्वास होती है वह हमेशा बनाये रखना है तभी हमारी प्रगति हो सकती है,हम सबका उद्धार हो सकता है - मेजर अनिल सिंह
अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित चैतन्य देवियों की भव्य झांकी जिसके 9 वें दिन का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह, भारत सिंह सिसोदिया एवं सेवा केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी जी द्वारा द्वीप प्रज्जवलन करके किया गया। इसके पश्चात मेजर अनिल सिंह ने इस संस्था द्वारा समाज में जागरूकता लाने में जो विभिन्न कैम्प,प्रोग्राम्स करते हैं,उनकी सराहना करते हुए कहा इस भव्य झांकी में इन चैतन्य देवियों के दर्शन से हमारे अन्दर भी चैतन्यता आती है।
भाजपा नेता भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि, चैतन्य देवियां ,माता के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन करा रही है। निश्चित रूप से उन्होंने माता के विचारों के अंश को स्वीकार किया होगा और वही अंश समाज को आगे बढ़ाने में मदद् करेगा। और इनके अथक प्रयास से ही समाज को सब्र,धैर्य एवं अनुठा प्रदर्शन वा देखने का अवसर मिलता है। दोनो वरिष्ठ नेताओं ने चरित्र निर्माण में इस संस्था द्वारा निर्मित चरित्र को श्रेष्ठ बताया और सभी को नवरात्रि की बधाई दी। अन्त में सेवा केन्द्र् संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी जी ने बताया कि,वास्तव में जब हम मां के गुणों को धारण करते हैं तो सुख - शांति हमारे जीवन में आ सकती है। मां के अन्दर एक ममता होती है, रहम भाव,दया वा पालना के संस्कार होती है और इन्हीं गुणों को धारण कर हम अपने घर ही नहीं अपितु पुरे विश्व की पालना कर सकते हैं ।
![]() |
(Samachar vani web. News, Ambikapur) |






