सूरजपुर
(समाचारवाणी)
सूरजपुर में प्रधान आरक्षक के पत्नी बेटी की हत्या जिला बदर के आदतन अपराधी द्वारा कर फरार होने के बाद सूरजपुर में भारी तनाव है. दोनों की हत्या के बाद बदमाशों ने उनके शव को खुले में फेंक दिया था. फिलहाल पुलिस दोनों के शव को बरामद करके पतासाजी में जुटी है.इस घटना के बाद भीड़ ने आरोपी कुलदीप साहू के घर पर आग लगा दी.इस दौरान घर के बाहर खड़े वाहनों पर भी भीड़ ने आगजनी की.आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोग आक्रोशित हैं.इस दौरान लोगों को रोकने के लिए आए एसडीएम पर भी भीड़ ने हमला कर दिया.एसडीएम जगन्ननाथ वर्मा ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई.इलाके में पुलिस ने घेराबंदी करके भारी बल तैनात किया है. लगातार छापेमारी चल रही है.अभी तक सूरजपुर इलाके में तनाव है.
नाराज़ भीड़ ने आरोपी का घर फूंका
ये पूरा मामला सूरजपुर के वार्ड क्रमांक 02 का है. जहां आदतन बदमाश कुलदीप साहू पर प्रधान आरक्षक के घर में देर रात घुसकर पत्नी और नाबालिग बेटी की निर्मम हत्या करने का आरोप है. हत्या के बाद आरोपी फरार है जिसकी पुलिस पतासाजी कर रही है.वहीं इसी बीच हत्याकांड से नाराज रहवासियों ने आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए,उसके घर को आग के हवाले कर दिया है. मौके पर लोगों को शांत करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी डटे हुए हैं.कोतवाली के सामने रहने वाला कुलदीप साहू ने दुर्गा विसर्जन के दौरान एक आरक्षक पर गर्म तेल फेंक दिया था. जिससे आरक्षक झुलस गया था. घटना के बाद पुलिस टीम बनाकर आरोपी कुलदीप की पतासाजी में जुटी थी. इसी दौरान आरोपी देर रात कोतवाली में तैनात प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर में घुसकर उसकी पत्नी और बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने हत्या के बाद शव को खुले में दहशत फैलाने के लिए फेंका था.
क्या था मामला..
कोतवाली के सामने रहने वाला कुलदीप साहू ने दुर्गा विसर्जन के दौरान एक आरक्षक पर गर्म तेल फेंक दिया था. जिससे आरक्षक झुलस गया था. घटना के बाद पुलिस टीम बनाकर आरोपी कुलदीप की पतासाजी में जुटी थी. इसी दौरान आरोपी देर रात कोतवाली में तैनात प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर में घुसकर उसकी पत्नी और बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने हत्या के बाद शव को खुले में दहशत फैलाने के लिए फेंका था
खौलता तेल फेंका आरक्षक पर
सूरजपुर कोतवाली थाना में पदस्थ घनश्याम सोनवानी की ड्यूटी दुर्गा विसर्जन में लगाई गई थी. इस दौरान जब आरक्षक अपनी ड्यूटी खत्म करके चाय की दुकान में चाय पी रहा था. तभी किसी बात को लेकर आदतन बदमाश कुलदीप साहू से उसकी नोकझोंक हो गई. जिसके बाद कुलदीप ने बगल के होटल में चूल्हे पर चढ़े खौलते तेल को जवान के ऊपर फेंक दिया. गर्म तेल से जवान बुरी तरह झुलस गया.इसी के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी.लेकिन इससे पहले पुलिस आरोपी को पकड़ पाती उसने प्रधान आरक्षक के घर में घुसकर हत्याकांड को अंजाम दे दिया.
एमआर अहिरे, एस.पी.सूरजपुर
दुर्गा विसर्जन के दौरान आरक्षक पर गर्म तेल फेंका गया था.आरोपी की पतासाजी की जा रही थी.तभी स्टाफ तालिब शेख अपने घर पहुंचे,जहां उसके घर का दरवाजा टूटा हुआ था.साथ ही साथ घर में खून फैला था.घर पर पत्नी और बच्ची गायब थे. अनहोनी होने की सूचना थाने में दी गई. हमारी टीम मौके पर पहुंची और पतासाजी में जुटी.घटना के बाद कुछ गाड़ियों को ट्रैस किया गया.जिसमें ब्लड सैंपल मिले हैं.सुबह शहर से दूर मां और बच्ची का शव मिला.ये पूरी घटना आरोपी कुलदीप साहू ने की है.जिसकी पतासाजी की जा रही है..
टीएस सिंहदेव- अपराधी निर्भीक और क़ानून व्यवस्था चिंतनीय
वहीं इस घटना को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है. टीएस सिंहदेव ने कहा कि सभी छत्तीसगढ़ वासी बहुत ही कष्ट के साथ प्रदेश को एक ‘भयावह अपराध प्रदेश’ में तब्दील होते हुए देख रहे हैं. अपराधी निर्भीक हैं जैसे उन्हें या तो प्रशासन का डर नहीं, या उसके समर्थन पर पूरा भरोसा है. सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या ने एक बार फिर सरकार और कानून-व्यवस्था की निष्क्रियता को उजागर किया है. जब एक पुलिसकर्मी के परिवार को इस तरह के खतरे में है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा.
(Samachar vani web.news, Ambikapur)



