जय श्रीराम के उद्घोष से गूँजता रहा राजपुर
राजपुर (बलरामपुर)
समाचारवाणी
राजपुर में आज महामाया मंदिर सेवा समिति, श्री राम सेना एवं सभी हिन्दू सनातन संगठन द्वारा मुख्य मार्ग में भगवान श्री राम की शोभा यात्रा मुख्य मार्ग से निकाली गई। पारम्परिक उत्साह, नृत्य गीत, मृदंग ढ़ोल नगाड़े, आतिशबाजी, भक्ति गीतों, जस गीतों के साथ भव्य शोभा यात्रा महामाया मंदिर परिसर से निकाली गई.
हाई स्कूल ग्राउंड में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा के मुख्य आतिथ्य में रावण दहन कार्यक्रम हुआ जिसमे भारी भीड़ उमड़ी। विधायक ने अंचल वासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनायें दी. सामाजिक समरसता के साथ आयोजन समिति ने कार्यक्रम का गरिमापूर्ण संचालन किया। रावण दहन के दौरान विविध आयोजन संपन्न हुए।







