धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, रावण दहन में उमड़ा जन सैलाब

धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, रावण दहन में उमड़ा जन सैलाब

samacharvani.com
0




अंबिकापुर (सरगुजा)

समाचारवाणी 

सरगुजा सेवा समिति, नागरिक समिति तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विजयादशमी महोत्सव आज पारम्परिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

भगवान श्री राम, लक्ष्मण तथा माता सीता की शोभा यात्रा आज 12 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 04:00 बजे से स्थानीय श्री राम मंदिर भजनाश्रम से प्रारम्भ होकर जय स्तंभ चौक, सदर रोड, महामाया चौक, संगम चौक, घड़ी चौक, गांधी चौक, अंबेडकर चौक होते हुये कॉलेज ग्राउण्ड पहुंची.



 भगवान श्रीराम, लक्ष्मण तथा माता सीता की शोभा यात्रा में छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री राम विचार नेताम,सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज,अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल,लुंडरा विधायक प्रबोध मिंज, सरगुजा सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, नगर निगम सभापति अजय अग्रवाल, छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय तोमर, अनिल सिंह मेजर, भारत सिंह सिसोदिया,आलोक दुबे,अखिलेश सोनी,अंबिकेश केशरी, फुलेश्वरी सिंह, संजय अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे।कॉलेज ग्राउंड में गणमान्य नागरिकों की मौज़ूदगी में पुतला दहन हुआ। इस दौरान सरगुजा के पारम्परिक लोकनृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

   कॉलेज ग्राउंड से रावण दहन के वीडियो..



आज अंबिकापुर दशहरा उत्सव..









(Samachar vani news desk, Ambikapur) 





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)