बरियों (राजपुर)
समाचारवाणी
राजपुर ब्लॉक के सीधमा ग्राम में दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित नवरात्रि पूजन एवं गरबा उत्सव नृत्य कार्यक्रम में आज सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा शामिल हुई, और उन्होंने स्थानीय महिलाओं यूतियों के साथ गरबा नृत्य जगराता के तहत धार्मिक गीतों पर नृत्य किया.
विधायक को अपने बीच पाकर सिधमा एवं बरियों क्षेत्र की ग्रामीण महिलाएं उनसे मिलने पहुंचे. विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने सिधमा दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा अर्चना के साथ जगराता कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. क्षेत्र वासियों को नवरात्रि दुर्गा पूजा के साथ दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी. इस दौरान प्यारेलाल जयसवाल,जितेंद्र जायसवाल, राजू सोनी सहित सरपंच एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे.




