प्रदेश कांग्रेस की टीम पहुंची ग्राउंड जीरो पर
बलरामपुर
(समाचारवाणी)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बलरामपुर मैं आज पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर प्रेस को संबोधित किया। इन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताते हुए इन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में अराजकता का माहौल बताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। नागरिक अगर पुलिस थाने में सुरक्षित नहीं है तो वह कहां सुरक्षित रहेंगे।मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री इसका जवाब देना चाहिए।इन्होंने कहा है कि पूरे प्रदेश में जगह-जगह हत्याएं हो रही है।कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सवाल किया है, कि क्या यही आपका राम राज्य है? पुलिस कस्टडी में हत्या हो रही है। इस मामले में मृतक का फांसी लगाना संदेहास्पद है,और तमाम सबूतो को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। क्या मुख्यमंत्री हाई कोर्ट के सिटिंग जज से इस मामले की पूरी जांच कराएंगे?
पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है।
आज प्रदेश कांग्रेस के मुखिया श्री दीपक बैज़ बलरामपुर के संतोषीनगर पहुंचे और कांग्रेसी पदाधिकारी के साथ उन्होंने मृतक गुरु मण्डल के पीड़ित परिवार से मुलाकात की परिवार को उन्होंने त्वरित न्याय के लिए भरोसा दिलाया।इस दौरान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक डॉक्टर प्रीतम राम,जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, महापौर डॉक्टर अजय तिर्की, राकेश गुप्ता,पूर्व विधायक वृहस्पति सिंह,भगवती राजवाड़े, अम्बिका सिंह देव, सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
देखें वीडियो..
(Samachar Vani news desk, Ambikapur)



