जशपुर
(समाचारवाणी)
जशपुर जिले के कांसाबेल में कियोस्क सेंटर लूटने आये दो युवकों ने गोली चला दी जिससे दुकान संचालक के दादी की मौत हो गई और दुकान संचालक संचू गुप्ता घायल हो गया। घटना के बाद भागे अपराधियों की तलाश में पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देश पर टीमों को रवाना कर जिले की नकाबन्दी कर सरगर्मी से पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। लुटेरे बाइक छोड़ कर जंगल की ओर पैदल भागे। बाइक ज़ब्त कर पुलिस आसपास के इलाकों, जंगल में तलाशी अभियान चला रही है।
आज मंगलवार को सुबह 11 बजे के आसपास कांसाबेल के बटाईकेला में दो युवक स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र, कियोस्क सेंटर में आए,और पैसे मांगने लगे।भीड़ होने के कारण कियोस्क संचालक के बगल दुकान में पानी बॉटल और चॉकलेट लिए।थोड़ी देर आसपास का माहौल देखकर वे कियोस्क के अंदर घुसे और सँचू गुप्ता पर पिस्तौल तान दिए और पैसे मांगने लगे।मजाक समझकर सँचू ने उनके हाथ को हटाया फिर वे आक्रामक हो गए और दुकान की ओर आ गए।सँचू पर हमला करके उसे घायल किए और जान से मारने की धमकी देने लगे।संचालक की दादी सुनकर मौके पर पहुंची और वह युवकों से संघर्ष करने लगी जिसमें एक युवक ने उसपर गोली चला दी।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।मृतिका उर्मिला बाई उम्र 60 वर्ष (दादी) की मौत के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है।घायल का कांसाबेल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।फोरेंसिक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह,एडिशनल एसपी निमिषा पांडेय,विजय सिंह राजपूत घटनास्थल पर जांच में जुटे हुए हैं।जिले में नाकेबंदी कराई गई है।सघन सर्चिंग करते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।



