बलरामपुर
(समाचारवाणी)
उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री द्वारा शिविरों के पांच शिविर संचालकों का पैर धोकर सम्मान किया गया जिसमें सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष शर्मा का भी सम्मान किया गया।समिति के सदस्य मनोज अग्रवाल ने बताया कि 700 किलोमीटर दूर जाकर जो पिछले 20 वर्षों से समिति के द्वारा जो कार्य किया जा रहा था बिहार सरकार ने आज उनका सम्मान देकर उनका मान बढ़ाया है, और आगे दुगुने उत्साह के साथ सेवा कार्य करने के सदस्यों का हौसला बढ़ाया है।
सम्मान समारोह में 134 समिति सदस्यो ने भाग लिया जो कि भारत के कोने-कोने से आते हैं।बिहार सरकार की सम्मान समारोह से सभी आयोजकों, समाजसेवियों में काफी खुशी थी। उन्होंने सरकार और राजस्व मंत्री एवं श्रावण मेला अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। समिति बोल बम कल्याण महासंघ के अध्यक्ष हनुमान जैन, महासचिव विश्वनाथ भगत सहित सभी समिति के सदस्य उपस्थित थे।
सावन के महीने में सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर देवनगरी, वैद्यनाथ धाम, बासुकीनाथ,बाबा धाम जल लेकर जा रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए निशुल्क सेवा शिविर,जो कांवरिया पद पर पिछले कई वर्षों से आयोजित करते आ रहे हैं। इनके सेवा कार्य पर बिहार सरकार के द्वारा सभी सेवा शिविरों के सदस्यों को पटना में बुलाकर उनका सम्मान किया। सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समिति छत्तीसगढ़ को भी सम्मानित किया गया। बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवश्री विजय सिंहा जी तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं मंत्री श्री दिलीप जायसवाल के द्वारा सम्मानित किया गया।




