नहाय खाय के साथ अंचल में छठ पर्व शुरू, गेउर नदी तट पर छठ घाट पर तैयारी पूर्ण

नहाय खाय के साथ अंचल में छठ पर्व शुरू, गेउर नदी तट पर छठ घाट पर तैयारी पूर्ण

samacharvani.com
0



बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर बलरामपुर और राजपुर क्षेत्र में भक्ति व उल्लास का माहौल है। राजपुर के गेउर नदी में व्रती श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्ध्य देंगे। छठ पूजा के लिए गेउर नदी तट पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। छठ पूजा समिति द्वारा यहां सजावट के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सारी व्यवस्था की जा रही है। टेंट, पंडाल लगाए जा रहे है। नदी तट को समतल किया गया है। भक्ति गीतों के साथ नहाय खाय व्रत के आज शुरू होते ही आज से बलरामपुर जिले में सूर्य उपासना का छठ परब शुरू हो गया। गेउर, गागर, महान, सेंदुर,गलफुल्ला, कन्हर नदी तट पर आज तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

होगी गंगा आरती..

राजपुर समिति सदस्य महेंद्र अग्रवाल और नीरज तिवारी ने बताया कि इस साल यहां भव्य गंगा आरती हेतु व्यापक तैयारी की जा रही है। काशी से गंगा आरती हेतु ब्राह्मणों की टीम विशेष रूप से गंगा आरती करेगी।गेउर नदी के साफ जलधारा के किनारे घाट पर आकर्षक प्रस्तुति हेतु स्थानीय युवा सहयोग दे रहे हैं।

समिति द्वारा सजावट करने हेतु बाहर से भी टीम बुलाई गई है। बिजली की पर्याप्त रोशनी के साथ झालर, टेट, पंडाल लगाया जा रहा है। एक्सीवेटर की मदद से भूमि समतल कराया गया है।

दीपावली के दो सप्ताह पूर्व ही साफ सफाई कर तैयारी शुरू कर दी गई थी। छठ पूजा आयोजन समिति में महेंद्र अग्रवाल, संतोष सिंह, भानु प्रजापति, नीरज तिवारी, नरेश अग्रवाल, आनंद मेहता, विश्वास गुप्ता, विद्यानंद दुबे, दुर्गेश जायसवाल, दीपक सोनी, प्रवीण गुप्ता, रवि सोनी, विकास बंसल, सोनू सिंह, संजीव गुप्ता, राजू गोस्वामी लगातार गेउर नदी तट पर व्यवस्थाओं को तेजी से पूरा करा रहे हैं। चार दिवसीय छठ उत्सव आज से आरंभ हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नदी के आसपास आकर्षक सजावट की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)