स्कार्पियो दुर्घटना में 8 मौत से सिहरा इलाका

स्कार्पियो दुर्घटना में 8 मौत से सिहरा इलाका

samacharvani.com
0




अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

कुसमी अंबिकापुर मार्ग पर राजपुर के पास ग्राम लडुआ में हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर अब आठ हो गई है। बीती रात गंभीर अवस्था में अंबिकापुर रेफर ड्राइवर मुकेश दास की अंबिकापुर में चिकित्सा के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। रात 8:30  बजे के आसपास लरिमा कुसमी से दीपावली का त्यौहार मना कर आ रहे एक परिवार के तीन सदस्य एवं दूसरे परिवार के चार सदस्य इस गंभीर दुर्घटना के शिकार हो गए। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 15 डीपी 6255 ग्राम लडुआ के पास पानी भरे डबरी में जा गिरी।और स्कॉर्पियो का कांच बंद होने और गेट लॉक होने के कारण सभी सवारों की पानी में दम घुटने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में आठ मौत ने राजपुर-कुसमी अंचल को सिहरा दिया है।

मौक़े पर पहुंची सामरी विधायक 

 रात को घटना की सूचना मिलते ही समरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह के साथ अस्पताल पहुंची एवं राजपुर बीएमओ से चर्चा की।इन्होंने सभी प्रभावितों के परिजनों को आवश्यक मदद उपलब्ध कराई। इन्होंने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।




तेज़ रफ़्तार से हुई दुर्घटना 

 कुसमी से सूरजपुर जा रहे स्कॉर्पियो का चालक मुकेश दास तेज गति से स्कॉर्पियो चला रहा था जिससे ग्राम लडुआ के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डबरी में जा गिरी।स्कॉर्पियो के सभी कांच बंद थे,सिर्फ ड्राइवर साइड का कांच खुला हुआ था। दुर्घटना होने पर तेज़ आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और युवाओं ने खुले कांच से ड्राइवर को बाहर निकाला,तब तक पीछे का हिस्सा पानी में डूबने लगा था।गेट लॉक होने और कांच बंद होने के कारण शेष सवार बाहर नहीं निकल सके और उनकी जल समाधि हो गई। सूचना पर पहुंची राजपुर पुलिस ने एक्सवेटर की मदद से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला।6मृतक के बाद बाद में 18 वर्षीय अवनीत प्रजापति की लाश बाहर निकाली गई।इन सात लाशों को देखकर इलाका गमगीन हो गया। देर रात जिला चिकित्सालय से ड्राइवर के मौत की पुष्टि हुई। आठ मौतों के बाद आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जा रहा है।

दीपावली मनाकर लौट रहे परिवार की हुई मौत 

हादसे में जान गंवाने वाले संजय मुंडा, उसकी पत्नी चंद्रावती मुंडा, बेटी कृति मुंडा दीपावली पर कुसमी के लरिमा ग्राम आए थे। शनिवार शाम वे घर सूरजपुर जाने के लिए निकले थे। लरिमा के चार अन्य लोग उदयनाथ, मंगल दास, भूपेंद्र और 18 वर्षीय लड़का अवनीत प्रजापति भी उनके साथ थे ।ड्राइवर करकली निवासी मुकेश दास स्कार्पियो चला रहा था।

स्कॉर्पियों में सामने सीट पर बैठे संजय मुंडा ने सीट बेल्ट लगा रखा था। बीच की सीट पर संजय मुंडा की पत्नी चंद्रावती और बेटी कृति का शव मिला है। पीछे की सीट पर तीन शव मिले हैं।

 सभी 7 सवारों के शवों को राजपुर मर्क्युरी में रखवा दिया गया है। इधर ड्राइवर का शव अंबिकापुर चिकित्सालय में रखा गया है।आज सभी8 मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हादसे की सूचना पर मृतकों के परिजन रात को ही राजपुर पहुंचे। लापता युवक अवनीत के होने की जानकारी उसके परिजनों ने दी,उसके बाद राजपुर पुलिस ने स्थानीय युवकों,तैराकों की मदद से 10 फीट गड्ढे से अवनीत का शव बाहर निकाला ।




(Samachar vani news, Ambikapur) 




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)