दुर्घटना के बाद नाराज़ ग्रामीणों ने स्कार्पियो को फूंका, घायलों का इलाज़ जारी
अम्बिकापुर
(समाचारवाणी)
आज दरिमा अंबिकापुर मार्ग पर कंठी ग्राम के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक और स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है।गुस्साए ग्रामीणों के द्वारा स्कॉर्पियो वाहन में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई है,वही, मौके पर पहुंची दरिमा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर दरिमा मार्ग में ग्राम कंठी में कुछ देर पूर्व करजी ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने स्कूटी और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।स्कॉर्पियो वहां की रफ्तार इतनी तेज थी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।तत्काल घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाकर भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर घटना के बाद ग्राम कंठी में नाराज ग्रामीणों के द्वारा वाहन में तोड़फोड़ करने के साथ ही आग लगा दी है,वही प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया वाहनों में ठोकर मारने के साथ ही मेडिकल स्टोर गए एक व्यक्ति को भी तेज रफ़्तार स्कार्पियो वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है, ईधर घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।


