तीन नरकंकाल मिलने से सहमा इलाका, पुलिस जाँच में जुटी

तीन नरकंकाल मिलने से सहमा इलाका, पुलिस जाँच में जुटी

samacharvani.com
0

 



बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

बलरामपुर जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर ग्राम दहेजवार में आज सुबह एक खेत में तीन नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है।आज अलसुबह दहेज़वार ग्राम के निवासियों ने जब नर कंकाल पड़े देखा तो बलरामपुर पुलिस को इसकी सूचना दी कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल इस क्षेत्र को अपने घेरे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने मामले की जांच के लिए फोरेंसिक एवं विशेष टीम को नियुक्त किया है।इस खेत के पास एक ईंट भट्ठा ऐश ब्रिक्स निर्मित है जो काफी दिनों से बंद बताया जाता है। इस इलाके में गांव वालों का ज्यादा आना-जाना नहीं होता है। बलरामपुर जिला मुख्यालय से सटे दहेजवार ग्राम में आज सुबह इस सनसनी खेत मामले के सामने आने के बाद में बलरामपुर इलाके में पुलिस अलर्ट मोड में है।इससे पूर्व 29 सितंबर को 


कुसमी थाना क्षेत्र से एक विवाहित महिला उम्र 35 वर्ष अपने 7 वर्षीय पुत्र और 17 वर्षीय पुत्री के साथ दोपहर 12:00 बजे बाजार से गायब हो गई थी।परिजनों की  रिपोर्ट पर कुसमी पुलिस मामले की जांच कर रही थी।बलरामपुर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा भी एक परिवार के तीन लोगों की गुमशुदगी पर इश्तहार जारी किया गया था।

इनकी गुमशुदगी पर तलाश थी जारी..

बालिका - मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (17 वर्ष)

बालक -मिंटू ठाकुर,5 वर्ष(पिता -सूरजदेव ठाकुर)

माता -कौशल्या ठाकुर (35 वर्ष)

कुम्हार पारा (कुसमी)

ये तीनों 27सितम्बर 2024 को 12 बजे के आसपास कुसमी मार्केट गए हुए थे।इसके बाद ये गायब थे और कुसमी पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज़ कर इनकी तलाश कर रही थी।मामले में झारखण्ड के बरगढ़ निवासी मो. आरिफ़ अंसारी का नाम भी जुड़ने की खबर थी, जिसकी कुसमी पुलिस तलाश कर रही थी।

इन तीनो की गुमशुदगी और तीन कंकाल मिलने पर पुलिस इस एंगल से भी जांच शुरू कर चुकी है ,और फोरेनसिक,डॉग स्क्वाड, सायबर सेल सहित अलग अलग टीमें एसपी. बलरामपुर  श्री वैभव बैंकर के नेतृत्व में मामले की जांच में जुटी हैं।बलरामपुर जिले में पूर्व में घटित अपराध के भी हर पहलू पर गंभीरता से विवेचना कर आवश्यक जानकारी जुटाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)