35 हाथियों के विचरण से वनपुत्र दहशत में, दूसरे दल में 8 हाथी खेतोँ में

35 हाथियों के विचरण से वनपुत्र दहशत में, दूसरे दल में 8 हाथी खेतोँ में

samacharvani.com
0

 



राजपुर 

(समाचारवाणी)

आज राजपुर वनक्षेत्र के ग्राम चांची में प्रतापपुर रेंज की ओर से आए 35 साथियों का दल विचरण करता रहा। बीती रात चांची सर्कल में प्रवेश किया 35 हाथियों के दल ने उधवा,कटरा, मदरी डांड, चांची, के जंगल में डेरा जमा लिया है।कुछ स्थानों पर हाथियों द्वारा धान की फसल और सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचाया गया है। हाथियों के रराजपुर परिक्षेत्र में आने की सूचना पर एसडीओ फॉरेस्ट रवि श्रीवास्तव एवं रेंजर महाजन साहू अमृत तिग्गा,अशोक शुक्ला एवं वन कर्मी रात्रि मैं इन जंगली हाथियों के आमद में नजर बनाए हुए  हैं।एसडीओ एवं रेंजर ने ग्राम वासियों के साथ बैठक कर हाथियों से दूर रहने की सलाह दी।

 हाथियों के राजपुर आंचल में आमद के बाद में वन अमला सतर्क हो गया है और हाथियों के लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी हानि को रोका जा सके।इधर ठंड भरी रात में गगर नदी के किनारे रहने वाले पहाड़ी कोरबा बस्ती और आबादी के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है।ठंड भरी रात में आदिवासी एवं पहाड़ी कोरवा परिवार अलाव जलाकर आग के सहारे रातजगा कर रहे हैं।गांव गांव के लोग हाथियों से बचने के लिए समूह में पहरेदारी करने में जुटे हुए हैं। कई किसानों के खलिहान में धन और मक्का की फसल पहुंचने लगी है और हाथियों से इसे बचाने के लिए ग्रामीण सुरक्षा उपाय कर रहे हैं।

एक दूसरा हाथियों का दल मरका डांड के जंगल में विचरण कर रहा है। ये दोनों दल अलग अलग इलाके के जंगल से खेतों तक विचरण कर रहे है। हाथियों के चिंघाड़ से राजपुर इलाका थर्रा रहा है।

नेशनल हाइवे पहुचे हाथी 

35 हाथी का दल आज रात चांची गागर नदी के पास मुख्य मार्ग प्रर पहुंच गया,जहाँ यातायात कुछ समय तक वन विभाग पुलिस द्वारा रोका गया। गागर नदी के ऊपर जंगल हाथियों का पुराना मार्ग रहा है।फिलहाल वन निगरानी दल हाथी की निगरानी में जुटा हुआ है।

देखें वीडियो..


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)