भाई द्वारा प्रेमिका पर पैसे उड़ाने से नाराज बड़े भाई ने कर दी प्रेमिका सहित तीन सदस्यों की हत्या, मुख्य आरोपी झारखण्ड से गिरफ्तार

भाई द्वारा प्रेमिका पर पैसे उड़ाने से नाराज बड़े भाई ने कर दी प्रेमिका सहित तीन सदस्यों की हत्या, मुख्य आरोपी झारखण्ड से गिरफ्तार

samacharvani.com
0

 



बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

 पिता के इलाज के लिए भाई द्वारा घर पैसे ना भेजे जाने से नाराज होकर आरोपी ने अपने छोटे भाई की प्रेमिका के परिवार के तीन सदस्यों की जघन्य तरीके से हत्या कर दी। बलरामपुर के दहेजवार में तीन नर कंकाल मिलने के मामले में बलरामपुर पुलिस ने आज मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी बरगढ़ निवासी मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने पुलिस पूछताछ में इस जगह ने हत्याकांड की पूरी जानकारी दी है।

क्या है मामला..

थाना कोतवाली बलरामपुर में 15नवंबर के प्रातः 07:15 बजे थाना में पारसनाथ पिता बेदी राम निवासी महाराजगंज ने सूचना दिया कि उसके ग्राम दहेजवार (कंचनपुर) में स्थित धान खेत में मानव कंकाल हड्डी व खोपड़ी पड़ा हुआ दिख रहा है। सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए एफ.एस.एल. व जिला बलरामपुर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। टीम के द्वारा घटना स्थल से 03 मानव कंकाल का हड्डी, खोपड़ी, कपड़ा, पायल आदि जप्त किया गया। पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना व सरहदी जिलों में दर्ज गुमशुदगी मामलों की जानकारी ली गई। जिस पर थाना कुसमी जिला बलरामपुर के गुम इंसान क्रमांक 08/2024 में तीन लोग 01. श्रीमती कौशल्या पति सूरजदेव ठाकुर उम्र 35 वर्ष 02. मुक्तावती पिता सूरजदेव ठाकुर उम्र 17 वर्ष 03. मिन्टू ठाकुर पिता सूरजदेव ठाकुर उम्र 05 वर्ष सभी निवासी वार्ड क्र. 01 कुसमी दिनांक 26.09.2024 को अपने घर से कुसमी बाजार जाना बताकर निकले थे जो वापस घर नहीं आने पर सूचक सूरजदेव ठाकुर के द्वारा दिनांक 05.10.2024 को थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस के द्वारा उक्त गुम इंसान के तथ्यों का बारीकी से विश्लेषण कर गुम इंसान के परिजनों को सूचित किया गया।

गुम इंसान के परिजनों से घटना स्थल से जप्त कपड़े व वस्तुओं की पहचान कराई गई जिसमें परिजन सूरजदेव ठाकुर के द्वारा 01. श्रीमती कौशल्या पति सूरजदेव ठाकुर उम्र 35 वर्ष 02. मुक्तावती पिता सूरजदेव ठाकुर उम्र 17 वर्ष 03. मिन्टू ठाकुर पिता सूरजदेव ठाकुर उम्र 05 वर्ष सभी निवासी वार्ड क्र. 01 कुसमी के रूप में प्रारंभिक पहचान की गई।

घटना स्थल से जप्त कंकाल, खोपड़ी व हड्डियों का डॉक्टरों की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। पी. एम. उपरान्त डॉक्टरों के द्वारा हत्या होना बताया गया है, जिस पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। परिजनों से पूछताछ करने पर बताया गया कि उनके घर मोख्तार अंसारी पिता सत्तार अंसारी उम्र 38 वर्ष निवासी परसवार थाना भण्डरिया जिला गढ़वा (झारखण्ड) व उसके भाई का आना जाना रहता था। मोख्तार झाड़फूंक का काम करता था। विवेचना के क्रम में मोख्तार अंसारी को झारखण्ड राज्य से संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि उसके भाई का मृतक लड़की के साथ प्रेम संबंध था और उसका भाई पूरा पैसा उनपर खर्च करता था जो उसे पसंद नहीं था। इस कारण से हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर उसका पुलिस रिमांड लिया गया। मामले में आरोपी से पूछताछ कर अभी कई तथ्यों का खुलासा होना शेष है।मामला विवेचना में है। इधर कप्तान ने मामले में लापरवाही पर कुसमी थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है। मामले में कई सवाल अभी भी अनसुलझे हैं जिनका खुलासा शीघ्र होने की उम्मीद है।


(Samachar vani news desk, Ambikapur) 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)