राजपुर
(समाचारवाणी)
सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा द्वारा मंडल बरियों अंतर्गत ग्राम धंधापुर में राजपुर ब्लॉक में टरफा योजनांतर्गत बीज वितरण कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसानों, ग्राम वासियों के बीच सम्मिलित होकर बीज वितरण किया गया । किसानों को सम्बोधित कर विधायक श्रीमति उधेस्वरी पैकरा ने छत्तीसगढ़ सरकार dwar3 किसानों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से लाभ लेने को प्रेरित किया। इन्होंने सभी किसानों को धान खरीदी में कोई असुविधा न हो इसके लिए समिति प्रभारी को निर्देश दिए।
बीज वितरण कार्यक्रम में कृषि अधिकारी के साथ मुख्य रूप से उपस्थित धर्मपाल जायसवाल, मुकेश गुप्ता, मंडल महामंत्री जितेंद्र जायसवाल, राधाकृष्ण जायसवाल,हरिकिशन,रमाकांत पाण्डेय,अमरनाथ गुप्ता,कैलाश पोया,पप्पू जायसवाल तथा समस्त ग्रामीण जन व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।ग्रामीणों ने विधायक को अपनी समस्या से भी अवगत कराया जिसे शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।





