जल जीवन मिशन के निर्माणाधीन टंकी का पिलर गिरा, पूरी टंकी गिरने की आशंका

जल जीवन मिशन के निर्माणाधीन टंकी का पिलर गिरा, पूरी टंकी गिरने की आशंका

samacharvani.com
0

 




बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड में जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का खेल अब उजागर होने लगा है।आज बरियों क्षेत्र के ग्राम मदनेश्वरपुर में जल जीवन मिशन के तहत बनाए गए पानी टंकी का पिलर और स्ट्रक्चर भर भर कर गिर पड़ा। लकड़ी के आधे तिरछे सेटिंग प्लेट के साथ रेत मिश्रित ढांचा निर्माण में भारी गड़बड़ी के साथ  टंकी निर्माण का बड़ा हिस्सा आज जमीदोज हो गया। विभाग द्वारा रात में मलबा हटाया जा रहा है।
मदनेश्वरपुर में पानी टंकी किसी ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही थी जिसे उन्होंने पेटी कॉन्ट्रैक्ट में उत्तर प्रदेश के एक युवक को बनाने के लिए दिया था। बिना इंजीनियर की मौजूदगी में घटिया निर्माण सामग्री उपयोग की और बिना तकनीकी गुणवत्ता के कर दिया। गाँव वालों ने कहा कि कुछ माह पूर्व से शुरू यह निर्माण कार्य यह टंकी निर्माण बनते समय ही घटिया गिट्टी रेत सीमेंट से बनाई जा रही थी और पानी का भी समुचित उपयोग नहीं किया गया था।
 अकुशल श्रमिक की देखरेख में बनाए गए लाखों रुपए की लागत से बन रहे पानी टंकी के बड़े हिस्से के आज धराशाई होने से बलरामपुर जिले में पी एच ई.विभाग द्वारा किए जा रहे समस्त टंकी निर्माण की गुणवत्ता संदेह के घेरे में आ गई है।मदनेश्वरपुर ग्राम में कुछ जगह सड़क किनारे गड्ढा खोदकर घटिया तरीके से पाइप भी डाला गया है, लेकिन आज तक यहां पर नल जल योजना शुरू नहीं हो सकी है। नल  द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजना राजपुर में पूरी तरह से फ्लॉप हो चुकी है।लाऊ, पहड़खदुआ, करवां, पेंडारी, बाटीदाण्ड, भिलाई खुर्द, घटगांव, जिगड़ी सहित कई इलाके जलविहीन हैं और पहाड़ी कोरवा, कोड़ाकू नदी नाले पर आश्रित हैं। कई गांव में अभी तक घर में पानी नहीं पहुंच सका है कई ग्रामों में अधूरी पानी टंकी बनाकर छोड़ दी गई है।सड़क किनारे खड़े करके स्टैंड पोस्ट छोड़ दिए गए हैं जो जर्ज़र होती जा रही है।



 मदनेश्वरपुर के ग्रामीणों ने बताया कि इस ग्राम पंचायत में पानी सप्लाई के लिए पी.एच. ई.विभाग द्वारा टंकी निर्माण कराया जा रहा था, किंतु उक्त ठेकेदार ने इसे पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर दूसरे व्यक्ति को दिया था। निर्माण कार्य के दौरान भी कोई तकनीकी अमला वहां मौजूद नहीं रहता था, कागजों में निर्माण का भौतिक सत्यापन होने की शिकायतें ग्रामीणों ने उन्हें की है। जल जीवन मिशन बलरामपुर के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

 पूरे राजपुर विकासखंड में हर ग्राम पंचायत में पाइपलाइन विस्तार के साथ पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा था सभी टंकियां में शुरू से ही गुणवत्ता विहीन सामग्री के उपयोग की जानकारी मिल रही थी और कई शिवरियों में और कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने इसका खुलकर विरोध भी किया था जिला प्रशासन द्वारा यदि स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए तो एस्टीमेट के विपरीत सभी स्थानों पर निर्माण कार्य मिलेंगे। साथ हीजल जीवन मिशन के कार्य में अफरा तफरी के चौंकाने वाले मामले भी सामने आएंगे।




 हर गांव में कराई जाए निर्माण जांच

 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बरियों क्षेत्र के कांग्रेसी नेता  बृजेश मिश्रा ने कहा है कि गांव-गांव में पानी देने का आश्वासन आप खोखला साबित हो रहा है, और मदनेश्वर पंचायत में पानी टंकी के टूटकर गिरने की यह घटना असामान्य है।उद्घाटन और प्रारंभ होने से पहले ही पानी टंकी टूटकर गिर गया।इस तरह राजपुर ब्लॉक में हर गांव में पानी टंकी का बुरा हाल है। गांव गांव में जेसीबी से खुदाई कर  घटिया पाइप डाल दिया गया है,लेकिन आज तक घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो सका है कुछ पंचायत में पेयजल सप्लाई शुरू हुई लेकिन घटिया निर्माण के कारण वह भी बंद होते जा रही है। वह जिला प्रशासन से टंकी टूटने के इस पूरे मामले की जांच करने की मांग करेंगे।






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)