
बलरामपुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर कोतवाली में गुरुचरण मंडल की पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत के बाद आज गुरुचरण मंडल की पत्नी का शव मिलने की पुष्टि हो गई है । झारखण्ड मे गढ़वा थाना क्षेत्र के कोयल नदी के किनारे गुरुचरण मंडल की पत्नी रीना गिरी की संदिग्ध परिस्थिति में लाश पाई गई है। मृतिका के भाई ने रीता गिरी की तस्वीर देखकर, उसके होने की पुष्टि की है। हालांकि बलरामपुर पुलिस ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
मृतिका रीना गिरी के सिर पर चोट के निशान थे, साथ ही दोनों हाथ भी बंधे हुए थे। मृतिका के भाई ने शव कीपहचान की है।ज्ञातव्य है कि 29 सितंबर से अपने ससुराल संतोषी नगर से रीना गिरी गायब हुई थी।
क्या है मामला..
बलरामपुर जिले के ग्राम संतोषीनगर निवासी स्वास्थ्य कर्मी गुरुचंद मंडल की पत्नी रीना मंडल 29 सितंबर को घर से लापता हो गई थी। इस दौरान घर में कोई भी पुरुष सदस्य नहीं था। ससुर जवाहरनगर सब्जी बेचने गए थे। पति अपने ड्यूटी में था। शाम को जब ससुर एवं पति घर पहुंचे थे तो रीना के गायब होने की जानकारी मिली थी। तब उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया था। जब महिला नहीं मिली तो उसी रात में कोतवाली थाना बलरामपुर पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दी थी।
महिला के मायके पक्ष के आरोपों के दृष्टिगत पुलिस ने गुरुचंद मंडल एवं उसके पिता शांति राम मंडल को पूछताछ के लिए थाना बुलाना शुरू किया था। कोतवाली थाने में पुलिस अभिरक्षा में गुरुचंद की मौत हो गई थी। मृतक गुरुचंद मंडल के परिजनों ने इसे हत्या निरूपित करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामले में कांग्रेस भी आक्रामक थी। कांग्रेस ने गुरुचंद मंडल की मौत को हत्या निरुपित कर न्यायिक जांच की मांग की थी।
पुलिस ने रीता मंडल के गुमशुदगी पर इस्तहार भी ज़ारी किया है।
