बांध में डूबने से माँ बेटी की हुई मौत, इलाके में पसरा मातम

बांध में डूबने से माँ बेटी की हुई मौत, इलाके में पसरा मातम

samacharvani.com
0

 

राजपुर (बलरामपुर)

(समाचारवाणी)
 
बलरामपुर जिले के पस्ता इलाके में एक मार्मिक घटना सामने आई है जहां पुटसू ग्राम के बांध में डूबने से मां बेटी की मौत हो गई।पुलिस के  बचाव दल ने बांध के गहरे पानी से आज दोनों शव बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुटसु में स्थित बांध में गांव की ही रहने वाली 18 वर्षी सरिता यादव नहाने के लिए गई हुई थी। बांध के किनारे पैर फिसलने से वहां वह डूबने लगी तो उसे डूबता देख उसकी मां 40 वर्षीय उर्मिला यादव उसे बचाने के लिए पानी में कूद गई। उर्मिला यादव ने बेटी को बचाने की कोशिश की, किन्तु वह उसे बचाने के चक्कर में ख़ुद डूब गई। दोनों की ही बांध में जल समाधि बन गई। इस घटना के बाद पस्ता इलाके में मातम पसर गया है। माँ बेटी की एक साथ मौत होने से परिजन सदमे में हैँ।

गुरुवार की शाम हुईं घटना के बाद पस्ता पुलिस ने बलरामपुर वरिष्ठ अधिकारीयों को सूचित कर होमगार्ड के गोताखोर बुलवाया। रेस्क्यू टीम द्वारा दोनों की तलाश की जाती रही और आज सुबह दोनों का शव बांध से बरामद किया गया। पस्ता पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी द्वारा शेष कार्यवाही की जा रही है।


(Samachar vani news desk, Ambikapur) 


 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)