राजपुर
(समाचार वाणी)
आज बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित पटवारी हल्का नंबर 17 ओकरा पतरापारा के पटवारी पवन पांडे को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने फौती नामांतरण करने के एवज़ में 12000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। एसबीके टीम पटवारी पवन पांडे को अपने साथ लेकर राजपुर रेस्ट हाउस पहुंची है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है।ओकरा निवासी अजय पावले से ₹20000 रिश्वत की मांग करने वाले पटवारी पवन पांडे के निवास पर ₹12000 रुपए रिश्वत की राशि लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।राजपुर से 4 किलोमीटर दूर ओकरा पतरापारा क्षेत्र में अजय पावले निवास करते हैं।इनके पिता की मृत्यु होने के बाद फौती नामांतरण दुरुस्त करने के लिए इन्होंने पटवारी से कई बार आवेदन किया था, एवं ₹2000 पहले दे चुका था। शेष रकम और वसूली के लगातार दबाव बनाए जाने पर अजय पावले ने एंटी करप्शन ब्यूरो से इसकी शिकायत की थी। आज योजना बनाकर पटवारी के राजपुर निवास पर रंग लगे 12 हज़ार नोट लेते उनको पकड़ा गया है।एसीबी की टीम रेस्ट हाउस राजपुर पटवारी को लेकर गई और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
ऐसीबी की टीम डीएसपी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में राजपुर आज पहुंची। इन्होंने कॉल रिकॉर्डिंग में भी रिश्वत मांगने की पुष्टि की। रिकार्ड दुरुस्त करने 12 हज़ार रुपये राजपुर में लेते हुए पकडे जाने के बाद राजपुर इलाके में सरकार के जीरो टोलरेंस के नीति पर चर्चा होती रही।


