नगर पंचायत सूना, मुख्यालय से बाहर हैं कर्मचारी

नगर पंचायत सूना, मुख्यालय से बाहर हैं कर्मचारी

samacharvani.com
0




 राजपुर

(समाचार वाणी)  

राजपुर नगर पंचायत अधिकारी,कर्मचारी,प्लेसमेंट कर्मचारियों के गैर मौजूदगी में नगर पंचायत कार्यालय इन दोनों 1:00 बजे दोपहर तक सूना रहता है।नगरवासी जरूरत पर नगर पंचायत से वापस जा रहे हैं। आज भी राजपुर के पूर्व पार्षद राजन त्रिपाठी जब कार्यालय में पहुंचे तो वहां पर इक्का दुक्का कर्मचारियों के अलावा अधिकांश कर्मचारी मौजूद नहीं थे। कर्मचारियों अधिकारियों की गैर मौजूदगी का कारण समझ से परे है। कुछ अधिकारी,कर्मचारी, प्लेसमेंट कर्मचारियों के अंबिकापुर निवास करने के चलते राजपुर नगर पंचायत का कार्य का इन दोनों प्रभावित हो रहा है। नगर वासियों ने सभी अधिकारी कर्मचारियों से समय पर कार्यालय में आने का अनुरोध किया है जिससे कि जरूरी कार्यों एवं समस्याओं पर तत्काल निराकरण किया जा सके।


Samachar vani news 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)