उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र चिरमिरी में हुआ संविधान दिवस का आयोजन

उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र चिरमिरी में हुआ संविधान दिवस का आयोजन

samacharvani.com
0

 



अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा, पाटन, दुर्ग (छ.ग) के अंतर्गत संचालित उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र चिरमिरी में दिनांक 26 नवंबर 2024 को अधिष्ठाता डॉ रविन्द्र तिग्गा जी के मार्गदर्शन में भारत सरकार द्वारा निर्धारित टैगलाइन  हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान के अंतर्गत  संविधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत उद्यानिकी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना  प्रभारी श्री प्रखर कुमार श्रीवास्तव जी ने संविधान के उद्देशिका को छात्रों एवम शिक्षकों  के साथ पढ़ा साथ ही अन्य शिक्षकों ने संविधान के  प्रस्तावना, संविधान सभा के सदस्यों, संविधान बनने की प्रक्रिया एवं हमारे मौलिक अधिकारों से छात्रों को अवगत कराया। इस कार्यक्रम में उद्यानिकी महाविद्यालय के शिक्षक,  श्रीमती प्रियंका तिर्की,  डॉ.सुमित विश्वास,  डॉ. जी.आर. डेनियल , सुनीता, श्री रंजीत कुमार, श्री सौरभ कुमार सिन्हा,  तृप्ति तिवारी डॉ. रोमिला खेस एवम अन्य कर्मचारी गण मौजूद थे।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)