कुसमी, बलरामपुर
(समाचार वाणी)
हाईस्कूल खेल मैदान कुसमी में बिरसा मुंडा फुटबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं बलरामपुर जिला प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सामरी के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा, पूर्व सरगुजा सांसद कमलभान सिंह शामिल हुए.
विकासखंड स्तरीय आयोजित बिरसा मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 5 नवंबर मंगलवार से प्रारंभ होकर 24 नवंबर रविवार को करौंधा व मनोरा टीम के बीच शानदार खेल के साथ समापन किया गया. करौंधा व मनोरा के बीच चले फाइनल खेल में मनोरा की टीम ने 3-1 गोल से संघर्ष पूर्वक विजय हासिल की। इसके साथ ही इस पूरे मैच में उपविजेता के स्थान पर करोंधा की टीम पहुंची। समापन मैच को देखने तथा प्रथम बार कुसमी नगर में छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बातों को सुनने विकासखंड सहित आस – पास गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित रहे.
कुसमी में हुआ जगह जगह स्वागत, नागरिक अभिनन्दन
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा के कुसमी नगर में आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने हर्षोल्लास से वन विभाग विश्राम गृह के पास सर्वप्रथम अतिशबाजी कर ढोल व नगाड़ों के साथ पुष्प गुच्छ भेंट कर माल्यार्पण से स्वागत किया. साथ ही उपस्थित पूर्व विधायक सह संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा, पूर्व सरगुजा सांसद कमलभान सिंह का भी स्वागत किया गया. वन विभाग के विश्राम गृह पहुंचते ही कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का गॉड ऑफ़ ऑनर से सम्मान किया गया.
यहां से कैबिनेट मंत्री सहित उपस्थित सभी अतिथियों का काफिला सीधा हाई स्कूल खेल मैदान में पंहुचा. जहाँ पर फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन कर्ता व सर्व समाज के द्वारा ढ़ोल नगाड़ो व नृत्य के साथ मंच तक लाया गया,जहां पर बारी-बारी से सभी वर्गों ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प कुछ भेंट कर तथा माला पहना कर किया गया. सर्व आदिवासियों के प्रतीक रूपी गमछा से सर पर पगड़ी बांधकर अतिथियों को सम्मानित किया गय.
मनोरा की टीम ने विजेता का खिताब किया हासिल, कोरंधा की टीम उपविजेता रही.
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विजेता व उपविजेता टीम को बधाई देते हुए अपने लक्ष्य पर निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी, एवं हाई स्कूल खेल मैदान के चारों तरफ निस्तारीकरण के लिए घोषणा करते हुए खेल के प्रति युवाओं को बढ़-चढ़कर आगे आने हेतु प्रोत्साहित किया. साथ ही इन्होंने सड़क दुर्घटना की वजह से कार्यक्रम में देरी से पहुंचने के लिए उपस्थित मंच व दर्शकों से खेद व्यक्त किया .
सामरी विधायक श्रीमति उधेश्वरी पैकरा ने विजेता एवं विजेता टीम को बधाई देते हुए क्षेत्र में चलने वाले विकास कार्यों व सड़कों के निर्माण के विषय में सभी के बीच विचार साझा किया,तथा मुख्य अतिथि से हाई स्कूल खेल मैदान के चारो तरफ निस्तारीकरण, बैठक व्यवस्था, खेल सुविधा के लिए घोषणा करने की अपील की.
पूर्व विधायक व संसदीय सचिव सिद्धनाथ ने कहा मैं भूतपूर्व हूं मुझे घोषणा करने का अधिकार नहीं है. लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं. कि इस साल के बजट में कुसमी के खेल मैदान के को शामिल कराएंगे. कार्यक्रम को पूर्व सांसद कमल भान सिंह सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया.






