मंत्री की वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त, सभी सुरक्षित

मंत्री की वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त, सभी सुरक्षित

samacharvani.com
0

 मंत्री के काफिले की ट्रक से नेशनल हाइवे 343 पर हुई टककर 



राजपुर (बलरामपुर)

 (समाचारवाणी )

 बलरामपुर जिले के राजपुर मार्ग में चंद्रगढ़ के पास नेशनल हाईवे में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की आज सड़क दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गई ।महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े इस दुर्घटना में सुरक्षित हैं।मंत्री श्रीमती राजवाड़े सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा के साथ कुसमी में आयोजित बिरसा मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बतौर शामिल होने जा रही थी। घटना आज दोपहर 3:30 की है राजपुर विश्राम गृह में तत्काल मंत्री का चिकित्सीय परीक्षण किया गया और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

 इस दुर्घटना में श्रीमती के ट्राला से टकराने के बाद उनके पीछे काफिले में चल रही सभी वाहन आपस में टकरा गई जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।राजपुर विश्राम गृह से सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पर उन्हें अपने साथ कुसमी में आयोजित कार्यक्रम में लेकर गईं,और कार्यक्रम में वह शामिल हो रही हैं।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकापुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 343 पर राजपुर से 8 किलोमीटर पहले गगर नदी पुल से आगे गांव के पास मंत्री के काफिले की वहां कुसमी के लिए जा रही थी। बलरामपुर की ओर से कलिंकर लोड करने वाली ट्राला ट्रक  सामने से गुजर रही थी। सामने से आ रहे ट्रक के पीछे तेज रफ्तार से आ रही ट्राला ट्रक ने सामने के ट्रक को ओवरटेक किया और मंत्री के इनोवा को सामने से टक्कर मार दी। मंत्री के ड्राइवर ने तत्काल ब्रेक लगाया जिससे काफिले में चल रही है पीछे की कई वाहन आपस में टकरा गई। काफिले में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है और एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। राजपुर और बरियों की पुलिस ने अपनी सुरक्षा में मंत्री के काफिले को लेकर राजपुर रेस्ट हाउस पहुंचाया।यहां थोड़ी देर विश्राम करने के बाद श्रीमती उद्देश्यरी पैकरा उन्हें लेने पहुंची और वहां उन्हें कुसमी कार्यक्रम स्थल तक के लिए कर गई। चन्दगढ़ मोड़ से लेकर गागर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसे राजपुर पुलिस और बरियों पुलिस ने नियंत्रित किया। राजपुर में स्वास्थ्य परीक्षण होने के बाद में पूरे काफिले को कुसमी के लिए रवाना किया गया।




 यातायात नियंत्रण और वीआईपी सुरक्षा पर उठे सवाल

 अंबिकापुर रामानुजगंज नेशनल हाईवे 343 इन दिनों जर्जर अवस्था में है,और इस मार्ग पर रोज ने दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं।कुछ दिनों पहले राजपुर में दुर्घटना से दो मौतें हुई हैं। जनप्रतिनिधियों के बार-बार मांग करने के बावजूद इस मार्ग में एन एच.के अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं देने के चलते बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं और दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।बलौदा बाजार रायपुर से औरंगाबाद क्लीनकर लोड करके जाने वाली ओवरलोड ट्रक रोज इस मार्ग से गुजरती हैं।इधर बरियों राजपुर क्षेत्र से गिट्टी क्रेशर से गिट्टी लेकर बड़ी-बड़ी ट्रक, हाइवा, ट्राला बिहार और झारखंड की ओर प्रतिदिन सैकड़ो की तादाद में गुजर रही हैं, और यह यमराज की तरह सड़कों पर तेज रफ्तार से उनकी गति देखी जा रही है।इन दिनों राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी, लुंडरा, धोरपुर सब्जी उत्पादन का एक बड़ा केंद्र बनता जा रहा है और प्रतिदिन इस मार्ग से पिकअप वहां रोज तेज रफ्तार से मंडियों तक पहुंच रहे हैं और उनके इसी कारण भी दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। राजपुर साप्ताहिक बाजार के कारण सड़क किनारे बड़ी संख्या में वाहनों के खड़े होने,ऑटो के खड़े होने के कारण मार्ग संकरा हो जा रहा है। इधर ग्रामीण बैंक, कोऑपरेटिव बैंक, भारतीय स्टेट बैंक के आसपास भी मुख्य मार्ग पर गाड़ियां और भीड़ का ज़मावड़ा देखा जा रहा है जिससे प्रतिदिन दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है। नेशनल हाईवे में यातायात सुचारु करने के लिए पर्याप्त आवश्यक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं जिससे अति विशिष्ट एवं आम जनों के जिंदगी पर भी खतरा मंडरा रहा है। बताया जाता है कि इन गुजरते वाहनों से प्रतिदिन सुविधा ली जा रही है, जिसके चलते इनकी गति पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।




    (Samachar vani news, ambikapur) 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)