राजपुर
(समाचारवाणी)
आज मितानिन दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड में कई ग्राम पंचायत में मितानिनों को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत द्वारा सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों की ग्राम पंचायत स्तर के मितानिन को साड़ी और शाल देकर सम्मानित किया गया है, और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उनके योगदान के लिए सराहना की गई। मितानिन संघ के राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला सिंह ने जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर सभी मितानिन बहनों के लिए मितानिन दिवस बनाने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से निवेदन किया गया था।
आज राजपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मदानेश्वर पर में कांग्रेसी नेता बृजेश मिश्रा और सरपंच दयासागर सिंह की मौजूदगी में एक कार्यक्रम आयोजित कर इलाके के सभी मितानिन बहनों का साड़ी और शाल देकर सम्मानित किया गया। बृजेश मिश्रा ने सभी मितानिनों के कार्यों की सराहना कर कहा कि जहां पर गांव-गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की बुरी स्थिति देखी जा रही है, वहां पर मितानिन बहने कम संसाधनों के साथ भी बेहतर सेवाएं दे रही हैं।बिना लालच प्रलोभन के वे अपने दायित्वों का पूरी सजगता से निर्वहन कर रही है,जो की अनुकरणीय है।
आज राजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सीधमा,ककना,बदौली, ठरकी, मुनुवा आदि ग्रामों में मितानिनों को सम्मानित किया गया।
(Samachar vani news, Ambikapur)







