जशपुर
(समाचारवाणी)
रात्रि में सागौन लकड़ी 60 हजार रू.कीमती को ट्रैक्टर में लोड कर तस्करी कर रहे पंकज यादव को जशपुर पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा।पंकज यादव थाना कुनकुरी क्षेत्र के कुंजारा जंगल से लकड़ी तस्करी कर रहा थाकज यादव के कब्जे से सागौन के 10 बड़े लट्ठे एवं तस्करी में प्रयुक्त ट्रैक्टर जप्त किया गया।पंकज यादव,निवासी केरसाई के विरूद्ध वन विभाग द्वारा वन अधिनियम् 1927 की धारा 26, 52 के तहत् कार्यवाही की जा रही है।
बीते रात्रि में थाना कुनकुरी को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम कुंजारा जंगल में अज्ञात तस्करों द्वारा बेशकीमती सागौन लकड़ी को ट्रैक्टर से तस्करी कर ले जाने वाले हैं। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा रात्री गश्त में लगे कर्मचारियों को साथ लेकर आगामी कार्यवाही हेतु रवाना हुए। पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से 10 बड़े लट्ठे सागौन लकड़ी,कीमती लगभग 60 हजार रू. से भरे ट्रैक्टर को अभिरक्षा में लेकर जप्त किया गया। मौके पर वाहन स्वामी पंकज यादव उम्र 35 साल निवासी केरसई मिला जिससे पूछताछ करने पर तस्करी करना स्वीकार किया। उसके साथीगण अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। पलिस द्वारा मामला जंगल कटाई का होने से वन विभाग के रेंजर श्री सुरेन्द्र होता को मौके पर बुलवाकर आगामी कार्यवाही हेतु सौंपा गया। वन विभाग द्वारा ट्रैक्टर मालिक के विरूद्ध वन अधिनियम् 1927 की धारा 26, 52 के तहत् कार्यवाही कर उसके वाहन को जप्त कर आगामी कार्यवाही की जा रही उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह, रेंजर श्री सुरेन्द्र होता, प्र.आर. गोविन्द यादव, आर. प्रदीप एक्का, आर. देवनाथ साय का योगदान रहा है।
"जशपुर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त को अत्यधिक प्रभावी बनाया गया है। क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही की गई है। मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले अधिकारी /कर्मचारी को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।'
- पुलिस अधीक्षक जशपुर,श्री शशि मोहन सिंह
(Samachar vani news, ambikapur )



