कृषि मंत्री रामविचार नेताम अब खतरे से बाहर, चिकित्सा जारी

कृषि मंत्री रामविचार नेताम अब खतरे से बाहर, चिकित्सा जारी

samacharvani.com
0

 


रायपुर 

(समाचारवाणी) 

प्रदेश के कृषि मंत्री  श्री रामविचार नेताम एक सड़क हादसे में कल शाम घायल होने के बाद अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है, जबकि उनके साथ बैठे बलरामपुर के धीरज सिंह को गंभीर चोटे आई हैं, उनकी चिकित्सा ज़ारी है। उनकी गाड़ी को एक तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी थी । यह घटना रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास हुई। हादसे में मंत्री रामविचार नेताम और उनके कुछ सहयोगी घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल लाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल समेत कई मंत्री और समर्थक अस्पताल पहुंचे और उनकी स्थिति का जायजा लिया।

मंत्री रामविचार नेताम की स्थिति खतरे से बाहर 

कृषि मंत्री श्री नेताम को सिर और हाथ में चोटें आई हैं। हाथ की कलाई में फैक्चर और माथे में सूजन है। हालांकि, उनकी स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। सीटी स्कैन की रिपोर्ट में कोई गंभीर अंदरूनी चोट नहीं पाई गई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। उनके सहयोगियों में से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं और उनका भी इलाज जारी है।



मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचकर मंत्री नेताम से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी चर्चा की और आश्वासन दिया कि मंत्री नेताम जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। उन्होंने कहा, “रामविचार नेताम जी की हालत स्थिर है। उनके सिर और हाथ में मामूली चोटें आई हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। भगवान से प्रार्थना है कि वे जल्द ठीक हों।”

शुभचिंतकों का अस्पताल में तांता 

घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, खेल मंत्री टंक राम वर्मा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े समेत अन्य मंत्री और नेताम के समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उम्मीद है आज शाम तक उनको अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। श्री रामविचार नेताम ने अपने X हैंडल पर  प्रदेश भर के शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त कर अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी है। रामानुजगंज गृह विधानसभा सहित सरगुजा वासियों ने उनके सलामती हेतु मंदिरों में प्रार्थना की थी।अभी रामकृष्ण केयर में उनकी चिकित्सा जारी है, और समर्थकों की काफ़ी भीड़ है।


Samachar vani news 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)