अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
रामानुजगंज विधायक और छत्तीसगढ़ के कृषी मंत्री रामविचार नेताम आज देर शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा बेमतरा के पास हुआ। हादसे में मंत्री की गाड़ी केपरखच्चे उड़ गये। मंत्री के हाथ, पैर और सिर में गंभीरचोट आई है। एक्सीडेंट के बाद मंत्री रामविचार नेतामको सिमगा के हॉस्पिटल में लाया गया था। सिमगाअस्तपाल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल के लिए रेफर किया ।उन्हें एम्बुलेंस के जरिये ग्रीन कॉरिडोर से रामकृष्ण हॉस्पिटल लाया गया जहाँ उनकी चिकित्सा ज़ारी है।। रामकृष्ण केयर के आईसीयू में केबिनेट मंत्री श्री नेताम की गहन चिकित्सा की जा रही है। रामकृष्ण केयर में प्रशासनिक अमला और उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद हैं और चिकित्सा जारी है।
कैसे हुई दुर्घटना..
जानकारी के मुताबिक, कृषि मंत्री रामविचार नेताम कवर्धा दौरे पर थे। यहां से देर शाम रायपुर के लिए निकले थे। इसी दौरान जब उनका काफिला बेमेतरा के जेवरा गांव के पास पहुंचा था तभी तेज रफ़्तार पिकअप ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
(Samachar vani news, ambikapur)


