अंबिकापुर
(समाचारवाणी )
आज उगते सूर्य को अर्ध्य देकर हवन पूजन के साथ छठ पर्व का अंबिकापुर में समापन किया गया। अंबिकापुर शंकर घाट गुलगुता छठ घाट सहित, सरगुजा जिले के आसपास के इलाकों में छठ पर्व पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने आज शंकर घाट पहुंचकर सूर्य मंदिर में दर्शन किए, और श्रद्धालुओं के साथ छठ पर्व में शामिल हुए। इसके साथ सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल भी कई छठ घाट में शामिल हुए।
इस अवसर की कुछ आकर्षक तस्वीरें..
# Surendra
(Samachar vani news, ambikapur)
















