बलरामपुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले में उगते सूरज कोअर्ध्य देकर पूजन हवन के साथ सूर्य उपासना का पर्व छठ पर्व का समापन किया गया। सभी नदी नालों जलस्रोतों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सभी छठ व्रतियों ने आम जनों को और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।बलरामपुर में सिंदूर नदी के तट पर और रामानुजगंज में कनहर नदी के तट पर, राजपुर में गेउर नदी के किनारे सूर्य देव को प्रणाम करते हुए गंगा आरती की गई और विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुए।
आज छठ पर्व और धार्मिक आयोजनों का समापन हुआ। इस दौरान पूरे जिले में कहीं कोई अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई, और पूरे श्रद्धा उल्लास के साथ यह पर्व मनाया गया। छठ पर्व के आयोजन के साथ गंगा आरती का विहंगम दृश्य हर नदियों पर पवित्र मन्त्रोंचार के साथ उपासना के गीत गूंजते रहे। सभी घाटों पर सभी वर्ग के लोगों ने आपसी भाईचारा के साथ पारंपरिक रूप से छठ पर्व मनाया। सभी घाटों पर पुलिस की चुस्त व्यवस्था रही।बलरामपुर छठ पूजा समिति के तत्वाधान में गंगा आरती का मनोहारी दृश्य..
रामानुजगंज में कन्हर नदी के किनारे सूर्य उपासना करते श्रद्धालु..
शंकरगढ़ में महान नदी के किनारे छठ व्रतियों ने दिया सूर्य को अर्ध्य..
सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने राजपुर, शांकरगढ़, कुसमी में छठ व्रती महिलाओं के साथ पर्व में हिस्सा लिया..
राजपुर गेउर नदी के किनारे हरीतिमा छठ घाट पर श्रद्धालु
वीडियो..
आज सुबह बलरामपुर में उगते सूर्य को अर्ध्य दिया गया..
(Samachar vani news desk, Ambikapur)

























