बलरामपुर
(समाचारवाणी)
आज सूर्य उपासना एवं आस्था के महापर्व छठ पूजा की पावन अवसर पर सेंदूर नदी तट पर श्रद्धांलुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य देने सेंदूर नदी तट पर आज शाम व्रती महिलाओं ने दंडवत करते हुए सूर्य देव को प्रणाम किया और दीपदान किया। माँ गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।बलरामपुर छठ घाट पर सांसद चिंतामणि महाराज एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भगवान सूर्य की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर छठ व्रती महिलाओं, अंचल वासियों को परब की शुभकामनायें दीं, और कहा कि प्रकृति और संस्कृति के इस अनूठे पर्व पर अपनी धार्मिक परम्परा को समृद्ध करते हुए लोक कल्याण हेतु छठी मैया से अशीर्वाद सबको मिलता रहे।बलरामपुर में छठ घाट पर श्रद्धालुओं के बीच भक्ति भाव से प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम , सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, कलेक्टर श्री रिमीजीयुस एक्का, पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर सहित छठ पूजा समिति बलरामपुर के सदस्य उपस्थित रहे।













