आस्था के महापर्व पर उमड़ रहे श्रद्धालु

आस्था के महापर्व पर उमड़ रहे श्रद्धालु

samacharvani.com
0

 छठ पर्व बलरामपुर जिले में पारम्परिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. प्रशासन और आयोजन समिति ने दिया व्यवस्था को अंतिम रूप..



बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

आज बलरामपुर जिले के पवित्र जल धाराओं के पास छठ  व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी.बलरामपुर जिले के रामानुजगंज, बलरामपुर, बरियों राजपुर,शंकरगढ़,डीपाडीह कुसमी, सामरी क्षेत्र में सभी नदी  नालो,तालाबों पर, अपने घरों में छठ पर्व का पहला दिन घाट बंधान और सूर्य देव को पहले अर्ध्य देने के साथ प्रारंभ हुआ. रात्रि में खीर प्रसाद के साथ छठव्रतियों ने परिवार के लिए मंगल कामना की।



 रामानुजगंज में कनहर नदी के किनारे, बलरामपुर में सिंदूर नदी तट पर राजपुर में गेउर नदी और महान नदी के किनारे बरियों धोरपुर क्षेत्र में गागर नदी के किनारे, इसके साथ शंकरगढ़ में महान नदी,डिपाडीह में गलफुल्ला नदी, कुसमी सामरी क्षेत्र के प्रमुख नदी, जल स्रोतों पर छठ पर्व के लिए व्यापक तैयारी की गई है.सभी स्थानों पर गंगा आरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे. बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री वैभव भयंकर के निर्देश पर सभी घाटों और नदी नालों पर सुरक्षा व्यवस्था किए गए. पुलिस, यातायात विभाग, एवं एसडीआरएफ की टीम सभी नदियों के किनारे मौजूद है. जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक उपाय किए गए हैं. बलरामपुर जिले में सभी छठ पूजा समितियां द्वारा टेंडर पंडाल सजावट, विद्युत व्यवस्था,भजन,प्रकाश, वाहन पार्किंग, मंच यह कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है.

 राजपुर, बलरामपुर, रामानुजगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य गंगा आरती के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं.












एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)