- भारत को जानो सीनियर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता वर्ग में अंबिकापुर ने मारी बाज़ी
- जूनियर वर्ग में कोरबा चैंपियन ।
अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
भारत विकास परिषद की छत्तीसगढ़ प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता दशमेश पब्लिक स्कूल अंबिकापुर में 15 नवंबर को संपन्न हुई ।
गौर तलब है कि भारत विकास परिषद की इस ख्यातिलब्ध प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष होता है और यह पांच स्तरों शाला स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर, क्षेत्र स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर क्रमशः आयोजित होती है ।इस बार प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता आयोजन का दायित्व अंबिकापुर शाखा को दिया गया था ।
इस आयोजन के संबंध में अंबिकापुर शाखा के अध्यक्ष और यूरोसर्जन एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर योगेन्द्र सिंह गहरवार ने बताया कि यहां से चयनित बच्चे अब क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिता हेतु 1 दिसंबर को कटनी जायेंगे ।
कार्यक्रम शहर के दशमेश पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया था। भारत विकास परिषद के प्रांत अध्यक्ष बृजेश तिवारी, प्रांत सचिव कैलाश अग्रवाल, प्रांत उपाध्यक्ष संजय द्विवेदी, संगठन मंत्री पुरुषोत्तम अग्रवाल, प्रांत कार्यक्रम प्रभारी नरेश अग्रवाल एवं भारत विकास परिषद की विभिन्न शाखाओं से पधारे पदाधिकारी, दशमेश पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती ममता विश्वकर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों से पधारे प्राचार्य एवं शिक्षक , शहर के गणमान्य नागरिक और मूर्धन्य साहित्यकार एवं कवि उपस्थित रहे ।
प्रतियोगिता ऑडियो विज़ुअल के माध्यम से बहुत ही आकर्षक रूप में 5 राउंड में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रथम सत्र में जूनियर वर्ग और द्वितीय सत्र में सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जूनियर वर्ग में कोरबा से आये डीपीएस बाल्को की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही सीनियर वर्ग में अंबिकापुर के विवेकानंद विद्या निकेतन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अंबिकापुर का नाम रोशन किया। इसके बाद समापन एवं पुरस्कार वितरण सत्र का आयोजन किया गया जिसमें संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी पी सिंह मुख्य अतिथि एवं कुलसचिव श्री शारदा प्रसाद त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को अपने प्रेरक वचनों से मार्गदर्शन कर उन्हें अनुग्रहीत किया ।उसके पश्चात सभी प्रतिभागी टीमों को पुरस्कृत किया गया। इसके पश्चात अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर, कार्यक्रम के अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के पश्चात् कार्यक्रम का समापन हुआ ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत विकास परिषद अंबिकापुर शाखा से विनोद सोनी, महेंद्र सिंह टूटेजा,त्रिलोचन सिंह बाबरा, दिनेश अग्रवाल, सीए. विजय अग्रवाल, सीए. आशीष मंगल, सीए.चिराग़ गर्ग, रंचित केडिया, कपिल वर्मा, शुभम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, शरद साहनी, राधेश्याम अग्रवाल, मयंक गुप्ता,नितिन पालोरकर, ,सुशील राय, डॉ अभय शुक्ला आदि ने विशेष योगदान दिया ऐसी जानकारी परिषद के सचिव सीए.शरद अग्रवाल ने दी है ।
देश को सशक्त राष्ट्र बनाना है तो बच्चों का चारित्र निर्माण करना होगा, ऐसे में भारत को जानो प्रतियोगिता और भारत विकास परिषद की भूमिका महत्वपूर्ण
-प्रोफेसर (डॉ) प्रेम प्रकाश सिंह कुलपति संत गहिरा गुरु विश्व विद्यालय
(Samachar vani news desk, Ambikapur)



