सूरजपुर
(समाचारवाणी)
लोकसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्राम- मोहरसोप, ब्लॉक ओड़गी, ज़िला सूरजपुर में जन-चौपाल के माध्यम से जनता की समस्या का त्वरित निवारण कर सभी
को आश्वस्त किया एवं जनमानस को विकास कार्यों, योजनाओं की जानकारी साझा की।
सूरजपुर जिले के पिछड़ी वनांचल ओड़गी क्षेत्र में अपने बीच सरगुजा सांसद को पाकर क्षेत्रवासी काफी प्रसन्न हुए। सांसद चिंतामणि महाराज ने मोहरसोप में बुनियादी सुविधाओं की जानकारी के साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,सड़क, पेयजल, बिजली जैसे सुविधाओं की जानकारी ली और आम जनता के समस्याओं पर अधिकारियों से सीधा संवाद कर सभी समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देश दिए।
इन्होंने क्षेत्र वासियों की मांग के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव प्रदेश एवं केंद्र सरकार को भेजना हेतु आश्वासन दिया.इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि,भाजपा कार्यकर्ता, एवं अधिकारी- कर्मचारी, ग्रामीण,बड़ी संख्या में साथ रहे।
(Samachar vani news desk, Ambikapur)







