पांच वर्ष की उपलब्धि पत्र के साथ नव वर्ष कैलेंडर का हुआ विमोचन

पांच वर्ष की उपलब्धि पत्र के साथ नव वर्ष कैलेंडर का हुआ विमोचन

samacharvani.com
0


राजपुर 

(समाचारवाणी )

नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक छह में पूर्ण हुए विकास कार्यों की उपलब्धियों के साथ नव वर्ष 2025के कैलेंडर का विमोचन नगर के प्रतिष्ठित नागरिक डॉ बी एन द्विवेदी, संतोष सिंह,पुरनचन्द जायसवाल,सुरेश सोनी,मनोज अग्रवाल,  नीरज तिवारी,राहुल भारती एवं वार्ड पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

 वार्डवासियों ने बीते पांच वर्ष पूर्व वार्ड की स्थिति और पांच वर्ष में किए गए कार्यों के बाद की स्थिति पर चर्चा करते हुए कैलेंडर का विमोचन करने के साथ ही डॉ बी एन द्विवेदी ने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि सिर्फ नेता वादा करके भूल जाते हैं लेकिन यहां वादा करने के साथ ही वादा पूर्ण होने पर सभी वार्डवासी को बधाई  दी। कार्यक्रम को संतोष सिंह, पुरनचन्द जायसवाल,सुरेश सोनी, मनोज अग्रवाल, नीरज तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन एवं मंच संचालन वार्ड पार्षद विशवास कुमार गुप्ता और आभार प्रदर्शन वार्ड के वरिष्ट नागरिक विकास सोनी ने किया। कार्यक्रम में बंधु सोनी, रमेश यादव, नागराज तिवारी अर्जुन कश्यप, मुन्ना गुप्ता,सतेंद्र सिंह हेवन यादव अंकुर गुप्ता मोहम्मद शमीम अहमद,विकास गुप्ता वकील अहमद बरकत अंसारी मोहमद कासिम अहमद, शोभनाथ शर्मा, अशोक ठाकुर व अन्य नागरिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)