राजपुर (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
सर्व ब्राह्मण समाज सभा राजापुर इकाई के संस्थापक सदस्य शिक्षक स्व.रविशंकर दुबे के निधन उपरांत राजपुर में सर्व ब्राह्मण समाज जिला बलरामपुर के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को शोक संवेदना के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने स्वर्गीय रवि शंकर दुबे के निवास पर परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज ने अपने एक कर्मठ साथी को खो दिया है, और यह ब्राह्मण समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।
सर्व ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर बी एन. द्विवेदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सर्व ब्राह्मण सभा राजपुर के उपाध्यक्ष श्री रविशंकर दुबे जी के आकस्मिक निधन से हमारे समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। दुःख की इस घड़ी में समाज के समस्त सदस्यों ने जिस प्रकार एकजुट होकर शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान किया है वह हमारे समाज के गठन को सार्थक करता हैं। समाज के प्रत्येक सदस्य की सुख- दुख में एकजुट रहने की भावना बनी रहे ऐसी कामना है।
इस दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्य नारद तिवारी, सत्येंद्र पाण्डेय,अनिल दुबे, आनंद पाण्डेय,संतोष पाण्डेय,राजन त्रिपाठी,राजेंद्र दुबे, विजय तिवारी, सुनील दुबे, महेंद्र तिवारी,राज नारायण द्विवेदी, रमाकांत पाण्डेय, राकेश तिवारी,कृष्णानंद तिवारी, ,विराटराज तिवारी, नीरज तिवारी, संतोष तिवारी राघवेंद्र पाण्डेय, कौशल चौबे, सुनील तिवारी सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु मौजूद रहे।



