धान खरीदी केंद्र पहुंचे पूर्व मंत्री, विधायक

धान खरीदी केंद्र पहुंचे पूर्व मंत्री, विधायक

samacharvani.com
0




राजपुर (बलरामपुर)

(समाचार वाणी) 

प्रदेश कांग्रेस के आहवान पर आज  धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के अंतर्गत  बलरामपुर जिले के लिए प्रभारी नियुक्त प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, एवम पूर्व  विधायक एवं मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के साथ राजपुर अंचल के कई धान खरीदी केंद्रों में पहुँच कर खरीदी प्रक्रिया की जानकारी ली और किसानों से आत्मीय मुलाक़ात कर किसानों की समस्या पर चर्चा की।




 आज अभियान प्रभारी  श्री अमरजीत भगत, डॉक्टर प्रीतम राम एवं जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी जी के नेतृत्व में राजपुर जनपद के विभिन्न धान खरीदी केंदों का निरीक्षण किया गया।  कांग्रेस कार्यकर्त्ता के साथ प्रभारी और टीम ने राजपुर ब्लॉक के सेवारी, राजपुर,बरियों,  धान खरीदी केंदों का निरीक्षण कर किसानों से जानकारी प्राप्त कर रहे थे।कोई दिक्कत परेशानी पर सीधे मोबाइल से सूचित करने को कहा गया।
इस अभियान में आज पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पूर्व विधायक मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, ब्लाक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालसाय मिंज, निगम के पार्षद दीपक मिश्रा राजपुर से संजय जायसवाल, सुरेश सोनी, संतोष सिंह,राजेश पांडे, राम बिहारी यादव,प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस नीरज तिवारी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी राजपुर  उपाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा,रामेश्वर यादव पेंडारी, बसंत जायसवाल,अंकुर गुप्ता,अविनाश कुमार ठाकुर, अमित मित्तल, अजू,देव बलि टेकाम,विभु जायसवाल, सेवारी में अगस्तुस टोप्पो,बालमुकुंद राम,एवम वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी साथ रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)