सामरी विधायक ने नगर पंचायत में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

सामरी विधायक ने नगर पंचायत में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

samacharvani.com
0

 विधायक ने राजपुर नगर पंचायत के करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देकर अपने विधायकी के सफलतम एक साल पूरे होने पर आमजनता का किया आभार.. सामरी की ऊर्जावान विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने सभा को सम्बोधित कर कहा कि सबके अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा उनका प्रयास। 



राजपुर (बलरामपुर)

(समाचारवाणी) 

 नगर पंचायत क्षेत्र में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने विभिन्न वार्डों के निर्माण कार्यों के लिए लाखों की लागत से भूमि पूजन किया। विधायक ने भूमि पूजन से पहले वार्ड क्रमांक 06 में पंचमुखी हनुमान जी की पूजा अर्चना की।सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा के मुख्य आतिथ्य में नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का आज भूमि पूजन किया गया। विधायक ने भूमि पूजन कर नगर वासियों को विकास कार्यों की सौगात दी और उनकी समस्याओं पर संवाद किया।

सामरी विधायक ने अपने विधायकी को एक वर्ष पूरे होने पर दी क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं :-

एक वर्ष पुर्व पूरे छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव सम्पन्न हुआ था जिसमें सामरी से श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा विधायक के रूप में चुनी गई थी। तीन दिसम्बर 2023 को उन्हें विधायक का प्रमाणपत्र मिला था जिसे लेकर आज एक वर्ष पूरा हो गया। नगर पंचायत में भूमि पूजन के दौरान सामरी विधायक ने अपनी विधायकी की एक वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्र वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरह से सामरी विधानसभा के लोगो ने अपने विश्वास के साथ मुझे चुना है मैं क्षेत्र के विकास करने के लिए सदा प्रयास करूँगी।

इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल,जयगोपाल अग्रवाल,प्रदीप जायसवाल,पंकज गुप्ता  विजय गुप्ता,शुभम सोनी, नरेश अग्रवाल,उदय यादव, रामसेवक पैकरा (बबला) राजेश यादव, ऋषभ कुमार सी एम ओ रविंद्र लाल,एवं अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

(समाचार वाणी न्यूज़, अंबिकापुर )


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)