रामानुजगंज
(समाचारवाणी)
ईमारती लकड़ी तस्करी के मामले में रामानुजगंज पुलिस व चौकी बिजयनगर की पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक लाख की ईमारती लकड़ी के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया, और कुल 12 नग चिरान लकड़ी बरामद किया है.थाना प्रभारी रामानुजगंज,रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुष्पा फ़िल्म की तर्ज़ पर इनोवा कार से लकड़ी तस्कर को अवैध लकड़ी ले जाते हुए पकड़ा.
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्वदीपक त्रिपाठी व अनुविभागीय अधिकारी रामानुजगंज श्री याक़ूब मेनन के निर्देशन में लगातार अवैध अपराधों व तस्करी के बिरुद्ध कार्यवाही हेतु क्राइम मीटिंग में बिशेष निर्देश दिए गऐ थे उक्त निर्देशो के पालन में थाना रामानुजगंज के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही थी.
आज मुखबिर से चौकी बिजयनगर क़ो सुचना मिली की एक सफ़ेद रंग की इनोवा वाहन से ईमारती लकड़ी की तस्करी हो रही है,जो रमानुजगंज तरफ से निकल सकती है.सुचना पर थाना रामानुजगंज व चौकी बिजयनगर की सयुक्त पुलिस बल द्वारा संभावित विभिन्न स्थानों में चलित बेरीकेट के माध्यम से नाकेबंदी लगाई गई। इनोवा के पहुंचते ही पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया.पुलिस ने मुखबिर के बताये अनुरूप वाहन दिखाई देने पर रुकवाकर गवाहों के समक्ष वैधानिक प्रकिया का पालन करते हुवे विधिसम्मत कार्यवाही करते हुवे आरोपी क़ो हिरासत में लेकर नाम पता पूछने पर अपना नाम ओमप्रकाश गुप्ता पिता ददन गुप्ता निवासी वार्ड क्रमांक 05 रामानुजगंज बताया.
उसके अधिपत्य के वाहन क्रमांक CG 12 RS 5216 की तलाशी लेने पर वाहन के अंदर 12 नग साल चिरान बरामद किया गया जिसे जप्त कर वैधानिक प्रकियाओ का पालन करते हुए कार्यवाही की गई है.
उक्त सफल कार्यवाही में थाना रामानुजगंज व चौकी बिजयनगर से थाना प्रभारी रामानुजगंज रमाकांत तिवारी व चौकी प्रभारी बिजयनगर अश्विनी सिंह, प्रधान आरक्षक अजेश पाल, बसंत कुमार, उमाशंकर पाल आरक्षक उदय यादव, महेन्द्र सिंह व समस्त स्टाफ़ का बिशेष योगदान रहा।
(Samachar vani news, Ambikapur)


