अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
एमसीबी. जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज चिरमिरी में नए जिला हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य मंत्री ने मनेन्द्रगढ़ जिले को विकास कार्यों की सौगात देते हुए आम जनों से आत्मीय मुलाक़ात कर अनेक कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
500 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, गोदरीपारा में 500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया, जो इस क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है। इस अवसर पर उन्होंने आयुष्मान कार्ड और पीएम आवास योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य और आवास संबंधी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा, उन्होंने जनता से मुलाकात की और सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने विकास कार्यों की महत्ता और जनता की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विधायक श्रीमति रेणुका सिंह सहित जिले के भाजपा नेता और गणमान्य नागरिक मौज़ूद रहे.










