नगर पंचायत चुनाव 2025 की तैयारी शुरू की भाजपा ने, प्रत्याशी चयन हुआ शुरू

नगर पंचायत चुनाव 2025 की तैयारी शुरू की भाजपा ने, प्रत्याशी चयन हुआ शुरू

samacharvani.com
0

 



राजपुर(बलरामपुर) 

(समाचारवाणी) 

 पार्षद एवं अध्यक्ष चयन हेतु मंडल राजपुर के शिशु मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव के नेतृत्व में  आवश्यक बैठक आयोजित हुई । बैठक की मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा  ने सभी कार्यकर्त्ता से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मज़बूत बनाते हुए स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराने का आह्वान किया।





इस बैठक में चुनाव प्रभारी रामलखन सिंह पैकरा जिला महामंत्री संजय सिंह,भाजपा वरिष्ठ नेता गौरी शंकर अग्रवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव , जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह,  मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, ने भी सम्बोधित किया। 

इस दौरान मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे , सन्तोष पांडेय , मनोज बंसल ,मंडल महामंत्री सन्तोष तिवारी , जिला महामंत्री भाजयुमो शुभम सोनी, पंकज गुप्ता सहित विभिन्न वार्डो से अध्यक्ष, पार्षद,के दावेदार एवं सैकड़ों समर्थक उपस्थित हुए।बैठक में संभावित नामों की चर्चा की गई।।आज माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात 118 वां एपिसोड सुना गया ।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)