बरियों (राजपुर)
(समाचारवाणी)
सामरी के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा ने आज बरियों में आयोजित स्वामित्व योजना कार्यक्रम में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण जीवन में बदलाव ला रहे हैं।अब जमीन और राजस्व संबंधित सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रयासरत है। सामरी की क्षेत्रीय विधायक ग्रामीण अंचल की समस्याओं को तेजी से सुलझाने में लगी हैं ।
आज मंडल बरियों में स्वामित्व योजना के तहत भू अधिकार पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सामरी के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरियों मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने किया।
साथ ही कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राधा कृष्ण जायसवाल, मुकेश गुप्ता,बृजपाल सिंह, बरियों सरपंच रवि टेकाम, पूर्व जनपद अध्यक्ष कमला राम,बघिमा सरपंच भजन राम,ककना सरपंच हरिकिशन पैकरा,पहाड़पारा से उपेंद्र सिंह, बरियो मंडल से सुनील जायसवाल, विष्णु अग्रवाल, वीरेंद्र जायसवाल,रवि गुप्ता सुरेश जयसवाल,नागेश्वर रजवाड़े,मुरारी श्रीवास्तव,दिनेश,सुरेश तिर्की, सिधमा बीडीसी राजेश्वर पैकरा , भीमसेन , जय सिंह , पुरन टेकाम बबलू यादव , तथा भारी संख्या में ग्रामवासी वह तहसील के नायब तहसीलदार,हल्का के सभी पटवारी व ग्राम पंचायत के सचिव नरेंद्र जयसवाल उपस्थित रहे।आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने किया।





