आरक्षण नीति के विरोध में पिछड़ा वर्ग ने किया आंदोलन

आरक्षण नीति के विरोध में पिछड़ा वर्ग ने किया आंदोलन

samacharvani.com
0




राजपुर

(समाचारवाणी) 

 मौजूदा आरक्षण नीति को लेकर राजपुर के गाँधी चौक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा वृहद आंदोलन करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात की गई थी। वहीं प्रदर्शन के बाद चक्का जाम के लिए आगे आ रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच काफी झूमाझटकी भी हुई।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चक्काजाम करने से रोक दिया।

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है ऐसे में आरक्षण नीति का विरोध करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा वृहद आंदोलन किया जा रहा है। सोमवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा राजपुर के गांधी चौक में आरक्षण नीति के विरोध में धरना प्रदर्शन एवं एनएच 343 में चक्का जाम का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई थी।

धरना प्रदर्शन के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने सरकार के खिलाफ असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में 52% पिछड़ा वर्ग के लोगों के आरक्षण होने के बाद भी वर्तमान आरक्षण में पिछड़ा वर्ग के लोगों को उपेक्षा किया गया। संविधान में जब सभी वर्गों को उनकी संख्या के आधार पर आरक्षण दिया गया है उसमें ओबीसी वर्ग को छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग में उपेक्षित किया जा रहा है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नगर पालिका चुनाव एवं सरकारी नौकरी में आरक्षण नहीं मिलने से ओबीसी मोर्चा के लोग बेहद आक्रोशित हैं। उन्होंने आरक्षण नहीं तो वोट नहीं कि नारा लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया और सरकार को जगाने का प्रयास किया। ओबीसी मोर्चा के लोगों ने कहा कि उन्हें सिर्फ कागजों में आरक्षण दिया गया है वास्तविक तौर पर आरक्षण का लाभ दिया ही नहीं जा रहा है। लगभग 3 घंटे चले धरना प्रदर्शन के बाद जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने एनएच 343 में चक्का जाम के लिए सड़क पर उतरे पुलिस ने पहले से ही लगाए गए बेरिकेट पर उन्हें रोक लिया।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झूमा झपटी 

पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई थी। थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पहले से ही गांधी चौक पर बैरिकेट्स लगा दिया,ताकि प्रदर्शनकारी एनएच 343 पर चक्का जाम न कर सके। पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा सभा स्थल पर आमसभा के बाद जैसे ही वे चक्का जाम के लिए सड़क पर उतरे वैसे ही पुलिस ने पहले से ही लगाए गए बैरिकेट्स पर उन्हें रोक लिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच काफी धक्का मुक्की भी देखने को मिली। अन्ततः पुलिस ने धरना स्थल से सुरेश सोनी, पुरनचंद जायसवाल,राजकुमार सोनी, संतोष सोनी, एवं विभु जायसवाल को अपने पुलिस वाहन में बैठकर थाने ले गए। प्रदर्शन के दौरान पिछड़ा वर्ग के सोनी समाज,यादव समाज, कुर्मी समाज, नाई समाज,धोबी समाज, सौंडीक समाज, पनिका समाज, कश्यप समाज, मुस्लिम समाज सहित अन्य समाज के लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)