राजपुर (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के बूढ़ा बगीचा जनपद सदस्य के लिए इस बार काफी कसमकस देखने को मिल रही है। अनारक्षित पुरुष सीट होने के कारण कई लोग यहां से दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में अन्य पिछड़ा वर्ग से सोनार समाज के संतोष सोनी भी यहां से प्रमुख दावेदार निकलकर सामने आए हैं। लगातार समाज सेवा व अन्य कार्यों में रहने वाले संतोष सोनी बूढ़ा बगीचा के रहने वाले हैं और यह उनके गृह क्षेत्र भी है।
एक तरफ यहां अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग लगातार आरक्षण नहीं मिलने को लेकर विरोध कर रहे हैं और सरकार से पुनः आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं वही इस अनारक्षित मुक्त सीट पर पहली बार किसी ओबीसी दावेदार ने अपनी दावेदारी ठोंक दिया है। इस सीट से भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज भी चुनाव लड़ने की बात कर चुके हैं ऐसे में यहां एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
सोनार समाज की है मजबूत स्थिति- इस क्षेत्र में सोनार समाज की एक मजबूत स्थिति है और सभी लोग एकजुट भी हैं ऐसे में वहां से दावेदार का आना अन्य लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। संतोष सोनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे लगातार समाज के लिए कार्य करते रहे हैं और यहां से भी अगर जनता उन्हें मौका देती है तो अपना पूरा समर्पण करने की कोशिश करेंगे।


