राजपुर (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
आज राजपुर कुसमी मार्ग पर दोपहर 3:30 बजे एक भीषण वाहन दुर्घटना में दो युवकों की तत्काल मौत हो गई राजपुर से आगे कुसमी मार्ग पर 9 किलोमीटर आगे तेज़ गति से ये दुर्घटना हुई,और कार बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर राजपुर पुलिस घटनास्थल सेवारी पहुँच शेष कार्यवाही की।
जानकारी के अनुसार घटना राजपुर कुसमी मुख्य मार्ग ग्राम सेवारी की है।दोपहर करीब 3:30 बजे शंकरगढ़ से राजपुर की तरफ आ रही बोलेनो कार क्रमांक CG 30 E 3429 के चालक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 DV 7360 में सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में मोटरसाइकिल में सवार अम्बिकापुर भगवानपुर निवासी दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के पश्चात कार सवार चालक फरार हो गया। घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँच गई। खबर लिखे जाने तक मोटरसाइकिल सवार युवकों का नाम पता नही चल सका है। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी है। घटना के पश्चात राजपुर पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
मृतक घनश्याम खलखो/ अजय राम 32 वर्ष,रूपेश खलखो/ विजय 16 वर्ष,भगवानपुर खुर्द निवासी दोनों चाचा ,बड़ा भाई थे।घनश्याम अपने ससुराल सन्ना जा रहे थे सेवारी के पास की घटना में दोनों की कार से टकराने से मौत होने पर परिजनों को पुलिस द्वारा सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
राजपुर कुसमी मार्ग में ग्रामीणों ने सेवारी, भदार के बीच गति नियंत्रक लगाने की मांग की है। सेवारी, भदार के बीच हर साल कई सड़क दुर्घटना होती है, और हर साल तेज़ गति में कई मौतें हो चुकी है।



