छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का शंखनाद, तिथियों का ऐलान

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का शंखनाद, तिथियों का ऐलान

samacharvani.com
0

 



रायपुर

(Samachar vani news) 

छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां अब अंतिम पड़ाव पर हैं।राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चुनावों के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जहां नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में आयोजित होगा, वहीं पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे। साथ ही, तिथियों की घोषणा के साथ प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

निर्वाचन की तिथियां और प्रक्रिया

निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन: 22 जनवरी 2025

सीटों के आरक्षण और मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन: 22 जनवरी 2025

नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथियां: 22 से 28 जनवरी 2025

नामांकन पत्रों की जांच: 29 जनवरी 2025

नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2025

अभ्यर्थियों की अंतिम सूची का प्रकाशन: 31 जनवरी 2025

चुनाव और मतगणना की तिथियां

नगरीय निकाय चुनाव

मतदान: 11 फरवरी 2025

मतगणना और परिणाम घोषणा: 15 फरवरी 2025

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

पहला चरण: 17 फरवरी 2025

दूसरा चरण: 20 फरवरी 2025

तीसरा चरण: 23 फरवरी 2025

ई वी एम.और बैलेट पेपर का होगा उपयोग

इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से संपन्न होंगे, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए 18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पहले ही हो चुका है।

चुनाव आयोग की अपील

राज्य निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के कड़े पालन का निर्देश दिया गया है, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर कोई बाधा न आये।जिला और जनपद स्तर पर अधिकारी अब एक्शन मोड में नज़र आ रहे हैं।

Samachar vani news desk 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)