ऑनलाइन ठगी का आरोपी 9 साल बाद गिरफ्तार

ऑनलाइन ठगी का आरोपी 9 साल बाद गिरफ्तार

samacharvani.com
0

 

बलरामपुर

(समाचारवाणी) 

बलरामपुर जिले के  राजपुर इलाके मे बरियों पुलिस ने 9 वर्षों से फरार एक ठगी के आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी ने भोले-भाले ग्रामीण को लॉटरी लगने का झांसा देकर 1.85 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत चौकी बरियों में वर्ष 2016 में ठगी का मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित मनोज कुमार यादव, निवासी ग्राम खुखरी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसे मोबाइल फोन के माध्यम से लॉटरी लगने का झांसा देकर 1,85,800 रुपये बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए थे। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच की। इसी कड़ी में ठगी की आरोपी संगीता इनवर्ती को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, इस मामले में संलिप्त दूसरा आरोपी गोलू अहिरवार घटना के बाद से फरार था और 9 वर्षों तक पुलिस से बचता रहा।

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देश पर चौकी प्रभारी बरियों उप निरीक्षक सुभाष कुजूर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी ईमानुएल लकड़ा लगातार टीम की निगरानी कर रहे थे।

तकनीकी सहायता और इनपुट के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी गोलू अहिरवार झांसी (उत्तर प्रदेश) में छिपा हुआ है। इसके बाद 22 मार्च 2025 को टीम ने झांसी पहुंचकर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम गोलू अहिरवार पिता मनोज अहिरवार उम्र 30 वर्ष निवासी मोहल्ला गांधीगंज, थाना मउरानीपुर, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) है। बरियों पुलिस ने आरोपी को बलरामपुर लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Samachar vani news, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)