ब्राह्मण समाज की संयुक्त बैठक संपन्न, अक्षय तृतीया पर सरकार से हुई अवकाश की मांग

ब्राह्मण समाज की संयुक्त बैठक संपन्न, अक्षय तृतीया पर सरकार से हुई अवकाश की मांग

samacharvani.com
0

 


बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

आज सर्व ब्राह्मण सभा शंकरगढ़ कुसमी तथा राजपुर के ब्लॉक अध्यक्ष सचिव जिला प्रतिनिधि  की एक बैठक  संयुक्त रूप से राजपुर  परशुराम भवन में हुई  जिसमें राजपुर  सहित सभी आए हुए विप्रो ने अपने अपने विचार रखे।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के जिला संरक्षक एस पी चतुर्वेदी  ने किया। परशुराम जयंती पर चर्चा हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया की अपने ब्लॉक में पूजा कर सभी तीनों ब्लॉक के विप्र राजपुर में एकत्र हो सामूहिक परशुराम जयंती मनाने हेतु वाड्रफनगर के लिए प्रस्थान करेंगे ।जिलाध्यक्ष द्वारा सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ शासन को एक पत्र भेजा जाएगा जिसमें अक्षय तृतीया को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करने की मांग रखी जाएगी जिसका सभी विप्रो ने समर्थन किया। इस दौरान समाज के सदस्यों की उपलब्धि की सराहना की गई, समाजहित मे कई निर्णय लिए गए।




 इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के डॉ बी एन द्विवेदी राजेंद्र दुबे नरेंद्र शुक्ला सत्येंद्र पांडे, उमेश ओझा,एसडी दुबे रमाकांत पांडे,अनिल दुबे, अनिल पाण्डेय, विराट राज तिवारी,संतोष तिवारी,  प्रियनाथ दुबे, सूतीक्ष्ण धर दुबे, प्रियनाथ, प्रवीण चौबे,विजय तिवारी, उमेश दुबे, श्रवण दुबे, सुनील चौबे,पंकज मिश्रा,संजय पांडे ,स्वतंत्र राजा मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, अभय उपाध्याय सहित  राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी के विप्र बंधु मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)